डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में इजाफा हुआ है। इस बीच तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। देश की राजधानी समेत कई जगहों पर ईंधन की कीमतें समान हैं। हांलाकि कुछ जगहों पर पेट्रोल और डीजल के प्राइस में परिवर्तन हुआ है। नोएडा से लेकर बिहार तक ईंधन की कीमतों में बदलाव देखा गया है।
ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में इजाफा हुआ है। डब्लूटीआई क्रूड ऑयल के दाम दो दिनों से उछाल पर हैं और आज 0.06 फीसदी चढ़कर 71.83 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम 0.05 फीसदी बढ़कर 76.54 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। लखनऊ में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.47 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा
वहीं गोरखपुर में पेट्रोल 10 पैसे बढ़कर 96.91 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.09 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 97 रुपये और डीजल की कीमत 90.14 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं प्रयागराज में एक लीटर पेट्रोल के दाम 96.66 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.86 रुपये प्रति लीटर है।
- दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है
- मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है
- कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है
- चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया









