Crime News: पंजाब के इस जिले में ट्रिपल मर्डर, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की बेरहमी से हत्या

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Crime News: पंजाब के जिले लुधियाना से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि लुधियाना में एक बार फिर ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना में एक ही परिवार के 3 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

यह घटना थाना सलेम टाबरी के अधीन आते न्यू जनकपुरी में हुई है। बताया जा रहा है कि इस घटना की जानकारी सुबह 10 बजे लगी, जब दूध देने वाला व्यक्ति उनके घर आया। बताया जा रहा है कि बहू-बेटे की तेजधार हथियारों से हत्या की गई है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

बताया जा रहा है कि जब दूध देने वाला दूध देने आया तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। शक होने पर उसने पड़ोसियों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर तीन लाशें पड़ी हुई थी। जिनमें 2 बैड पर और एक उसी कमरे में नीचे फर्श पर पड़ी थी।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

वहीं जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। जांच में पता चला कि लाशें 2 दिन पुरानी है। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही आसपास के CCTV कैमरे को भी खंगाला जा रहा हैं।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *