Aaj Ka Rashifal 13 July 2023: आज कुछ राशियों को व्यापार में हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल

Daily Samvad
6 Min Read
Daily Horoscope
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 773 शब्द|📅 13 Jul 2023

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 13 July 2023: सभी लोगों को सुबह राशिफल का बेसब्री से इंतजार रहता है। आज के पंचांग के मुताबिक ज्योति शास्त्री राशिफल की गणना करते हैं। आज यानी 13 जुलाई 2023, गुरुवार का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। राशिफल के अनुसार, आज कुछ राशियों को व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ सकता है।

वहीं कुछ राशियां आज अपना नया काम शुरू या धन निवेश कर सकते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का समापन 13 जून शाम 06 बजकर 24 मिनट पर होगा और इसी समय से द्वादशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आइए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए गुरुवार का दिन?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज का दिन आपका भागदौड़ से भरा रहेगा। व्यर्थ के कार्य में आप उलझे रहेंगे। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में हनी उठाना पड़ सकती है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ेंगे। संपत्ति विवाद उभर कर सामने आएगा। वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से दूर रहें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज आप नया वाहन आदि खरीद सकते हैं। परिवार में नया मेहमान आ सकता है। आपको कोई नए कार्य का बड़ा ऑफर आज मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज का दिन आपका शानदार रहेगा। मन स्थिर और प्रसन्न रहेगा। वाणी के प्रभाव से आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। आज कोई नया व्यापार आप शुरू कर सकते हैं। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज का दिन आपका सोच-विचार कर काम करने का है। आप कोई बड़ा डिसीजन व्यापार-व्यवसाय में न लें। नये साझेदारी में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। आप आज वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे। व्यापार-व्यवसाय में अपने सहयोगी पार्टनरों से सावधान रहे, नहीं तो आपका काम बिगड़ सकता है। कोई नया लेन-देन आज न करें। वाहन आदि के चलाते समय सावधानी बरतें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई बड़ा काम आपके हाथ से निकल सकता है। आज आप परिवारिक मतभेद में उलझ सकते हैं, आप कोई बड़ा जोखिम आज व्यापार में न उठाएं। पत्नी के स्वास्थ्य के कारण चिंतित रह सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आप कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। अपनो का साथ मिलेगा और परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। कोई नया वाहन या मकान आदि खरीद सकते हैं। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)

आज आप किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर का आज आपको सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा काम आज आप शुरू कर सकते हैं। काम में रूकावट जरूर आएंगी। वाणी पर संयम रखें।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)

आज आप जिस काम की बहुत दिनों से सोच रहे हैं, वह काम आपका पूरा होगा। आपका किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। आपका मन आनंद से भरा रहेगा। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज आप कोई नया काम शुरू न करें। व्यापार-व्यवसाय में साझेदारी से नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें। लम्बी यात्रा पर न जाएं। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पत्नी से वाद-विवाद हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं। किसी व्यक्ति विशेष से कोई बड़ी डील हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा अथवा नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। प्रॉपर्टी में नया निवेश भी कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। आप काम की भागदौड़ के चलते अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं। अत: व्यर्थ की भागदौड़ से खुद को दूर रखें।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *