Aaj Ka Rashifal 14 July 2023: इन राशियों की आर्थिक स्थिति में आएगी गिरावट, पढ़ें आज का राशिफल

Daily Samvad
7 Min Read
Daily Horoscope
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 872 शब्द|📅 14 Jul 2023

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 14 July 2023: आज शुक्रवार, यानी 14 जुलाई 2023 है। शुक्रवार का दिन कुछ राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। राशिफल के अनुसार, आज कुछ राशियों को परिवार में सभी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं जो आज आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे।

वैदिक पंचांग के अनुसार, आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि का समापन 14 जून शाम 07 बजकर 17 मिनट पर होगा और इसी समय से त्रयोदशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शुक्रवार का दिन?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज का दिन आपका सामान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। आप किसी लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें। मित्रों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा और व्यापार आदि में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में आज आपसे किसी का विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ से भरा रहेगा। आपका मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। पत्नी से मतभेद हो सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज आप भी किसी लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें। आप किसी विशेष कार्य के ना होने से परेशान हो सकते हैं। अपने किसी परिचित से वाद-विवाद बढ़ सकता है। परिवार में अपनों का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में घाटा उठाना पड़ सकता है। कोई बड़ी रकम व्यापार में यदि लगाएं तो सोच-विचार कर निर्णय लें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। कोई व्यक्ति विशेष से मिलना होगा। जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। आप व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कोई बड़ी डील या पार्टनरशिप आज मिल सकती है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा और मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयासरत हैं तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में भी कोई नया कार्य का आज आपको शुरू मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। परिवार में सभी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर लंबी अपनी यात्रा लेकर जा सकते हैं। वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश ना करें। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। मन अशांत रहेगा वहीं वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खान-पान पर नियंत्रण रखें। कहीं बाहर न जाएं। किसी को बड़ी रकम उधार न दें। व्यापार में पुराने किसी सहयोगी पार्टनर के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)

आज आपको अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। काम की अधिकता के कारण स्वाभाव में चिड़चिड़ापन बना रहेगा। व्यापार में अपनो के कारण बड़ा नुकसान उठाना पड सकता है। वाणी पर संयम रखें। न्यायलय पक्ष में हानि उठानी पड़ सकती है।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)

आज के दिन आप किसी लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। न्यायालय पक्ष में पराजय का मुंह देखना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज नुकसान होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आज कोई परिवर्तन ना करें। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। वाद-विवाद से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। मन आध्यात्मिक भाव की ओर झुका रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा और आप व्यापार में कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय मिलेगी। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। मित्र व परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज आप सामाजिक क्षेत्र में अपमान का सामना कर सकते हैं। किसी लम्बी यात्रा पर आप जाएं तो वाहन आदि का उपयोग में सतर्कता बरतें। व्यापार क्षेत्र में किसी को बड़ी रकम उधार न दें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज आप अपने स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। आपका मन अध्यात्म की और रहेगा। आप व्यापार-व्यवसाय में आज परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपके परिवार के लोग आपके किसी काम का विरोध कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *