Aaj Ka Rashifal 15 July 2023: आज इन राशियों को मिलेगी सफलता, इन राशियों को रहेगा मानसिक तनाव, पढ़ें आज का राशिफल

Daily Samvad
8 Min Read
Daily Horoscope
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 8 मिनट पढ़ने का समय|📝 1,014 शब्द|📅 15 Jul 2023

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 15 July 2023: आज दिन शनिवार है, तारीख है 15 जुलाई 2023। आज का दिन कुछ राशियों के लिए उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। राशिफल के अनुसार, आज कुछ राशियों को कार्य को लेकर मानसिक तनाव बना रहेगा। वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं जो कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

वैदिक पंचांग में के मुताबिक आज श्रावन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का समापन 15 जून रात्रि 08 बजकर 32 मिनट पर होगा और इसी समय से चतुर्दशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शनिवार का दिन?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा। आप किसी यात्रा आदि का मन बना सकते हैं। परिवार के साथ बाहर जाने का योग बन रहा है। परिवार के लोग आज आपका पूर्ण सहयोग करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा व आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नया कार्य का विचार यदि मन में चल रहा है तो आप उस कार्य को शुरू कर सकते हैं। नया वाहन आदि खरीद सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आप कोई विशेष कार्य का निर्णय आज जीवन में ले सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। घर में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। आप कोई नया कार्य सहयोगियों के साथ शुरू कर सकते हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में अपनों का प्यार व सम्मान प्राप्त होगा। पत्नी से चल रही अनबन दूर होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज का दिन काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आज आप यात्रा आदि पर कहीं बाहर न जाएं। वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें। आज आप अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा। मन अशांत रहेगा व व्यापार आदि में हानि हो सकती है। परिवार में संपत्ति को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज व्यर्थ की भागदौड़ से आप परेशान रहेंगे। किसी कार्य को लेकर मानसिक तनाव बना रहेगा। आज आपका मन अशांत रहेगा। किसी अज्ञात भय का मन में चिंतन बना रहेगा। स्वास्थ्य में परेशानी आ सकती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा लेनदेन ना करें। साथ ही अपरिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार के रूप में ना दें नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें और परिवार में वाद-विवाद से दूर रहें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे आगामी समय में आपको व्यापार आदि क्षेत्र में लाभ मिलेगा। आज आप कोई नया बड़ा काम भी शुरू कर सकते हैं। सहयोगियों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आप परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। कोई नया मकान खरीद सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में यदि प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिलेगी। आज आपकी पदोन्नति हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार के लोगों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। साथ ही आज परिवार के लिए कोई बड़ा निर्णय आप ले सकते हैं, जिसका असर आगामी समय में दिखाई पड़ेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज आप व्यर्थ के वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। आपका मन अशांत रहेगा। विरोधियों के किसी षड्यंत्र का आप शिकार हो सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें। परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर भाई-भतीजों से मतभेद हो सकते हैं। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। आपका स्वास्थ्य आज बिगड़ सकता है, इसलिए इस बात का ध्यान रखें। खान-पान पर संयम रखें। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको घाटा लग सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके हित में नहीं होगा। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति से बचें, पत्नी से संबंध मधुर रखें।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)

आज आपको अपनों से मान-सम्मान मिलेगा। कोई रुका हुआ पुराना कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज कहीं से धन की प्राप्ति होगी और व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। आज कोई बहुत बड़ी डील आपको मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज के दिन आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज आपको रिश्तेदारों व मित्रों से व्यापार-व्यवसाय में सहयोग प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा और स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। नया कार्यक्षेत्र आज आपको मिल सकता है और रुका हुआ धन मिलेगा। परिवार में अपनों के साथ कहीं बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज का दिन कुछ समस्याओं से भरा दे सकता है आप किसी व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं अधिकारी वर्गों से मतभेद बढ़ सकते हैं न्यायालय पक्ष में आपको हानि उठानी पड़ सकती है व्यापार-व्यवसाय में चल रहा आपका काम बाधित हो सकता है परिवार ने कोई धार्मिक आयोजन होगा वह परिवार में सी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है जिस कारण कुछ मानसिक चिंता बनी रहेगी

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज आप वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें, नहीं तो दुर्घटना घट सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आज आप परेशान रह सकते हैं। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में शत्रुओं के कारण आपको हानि उठानी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। कार्य क्षेत्र में आज परिवर्तन करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। इन्हीं बातों को लेकर थोड़ा-बहुत मतभेद हो सकता है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *