महिलाओं के लिए पुलिस की ‘Police Free Travel Scheme’: 7837018555 नंबर लुधियाना पुलिस का, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश का नहीं

Muskan Dogra
5 Min Read

Police Free Travel Scheme: सोशल मीडिया पर एक संदेश तेजी से फैल रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि तेलंगाना पुलिस ने रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच अकेली यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए एक ‘पुलिस फ्री ट्रैवल स्कीम’ (Police Free Travel Scheme) शुरू की है।

इस संदेश के अनुसार, अगर कोई महिला इस समय के दौरान घर जाने के लिए परिवहन साधन नहीं ढूंढ पाती है, तो वह पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1091 या 7837018555 पर संपर्क कर सकती है। इसके बाद नजदीकी PCR या SHO तेलुगु वाहन को उनकी सुरक्षा के लिए भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें: British Youtuber Miles Routledge: ब्रिटिश यूट्यूबर ने दी भारत को परमाणु बम से उड़ाने की धमकी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश पुलिस की पुष्टि

हालांकि, रचकोंडा पुलिस और SHE टीम से बात करते हुए इस संदेश को गलत बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 7837018555 नंबर तेलंगाना पुलिस का नहीं है। इसके साथ ही, उन्होंने यह भी पुष्टि की कि फिलहाल तेलंगाना में महिलाओं के लिए ऐसी कोई फ्री राइड सेवा उपलब्ध नहीं है। इसी प्रकार, आंध्र प्रदेश पुलिस ने भी यह जानकारी दी कि उनके राज्य में भी इस तरह की कोई सेवा नहीं दी जा रही है।

Police Free Travel Scheme

रचकोंडा पुलिस ने ट्विटर के माध्यम से भी यह स्पष्ट किया कि 7837018555 नंबर तेलंगाना पुलिस से संबंधित नहीं है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने और किसी भी इमरजेंसी स्थिति में 100 नंबर पर संपर्क करने की सलाह दी है। साथ ही, हैदराबाद सिटी पुलिस के ऑफिशियल X हैंडल ने भी स्पष्ट किया कि वे किसी भी प्रकार की फ्री राइड सेवा नहीं दे रहे हैं और इस वायरल संदेश को झूठा बताया है।

लुधियाना पुलिस का हेल्पलाइन नंबर

जब हमने ‘हेल्पलाइन नंबर 7837018555’ की जांच की, तो हमें 1 दिसंबर 2019 को हिंदुस्तान टाइम्स द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली, जिसमें कहा गया कि लुधियाना पुलिस ने महिलाओं के लिए एक ‘फ्री राइड’ (Free Ride) सुविधा शुरू की है। यदि कोई महिला रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच अकेली है और उसे घर जाने के लिए कोई परिवहन साधन नहीं मिल रहा है, तो वह पुलिस हेल्पलाइन नंबर ‘112’, ‘1091’, या ‘7837018555’ पर संपर्क कर सकती है।

पंजाब पुलिस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से भी इस नंबर को यूज में लाने की जानकारी दी गई थी। हालांकि, हमारे सूत्रों के अनुसार, वर्तमान में पंजाब पुलिस यह सेवा प्रदान नहीं कर रही है।

नागपुर पुलिस की ‘होम-ड्रॉप’ सुविधा

इसके अलावा, हमें नागपुर पुलिस का एक ट्वीट भी मिला, जिसमें उन्होंने बताया कि वे अकेली/फंसी हुई महिलाओं के लिए “Home-Drop” सुविधा दे रहे हैं। इस सेवा के लिए महिलाएं ‘डायल 100’, ‘1091’, या ‘07122561103’ नंबर पर संपर्क कर सकती हैं।

सोशल मीडिया पर फैलने वाली ऐसी अफवाहों से सावधान रहना जरूरी है। किसी भी जरूरी सूचना को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करना जरूरी है। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे पुलिस से संबंधित किसी भी सेवा के लिए केवल ऑफिशियल स्रोतों पर ही भरोसा करें।

Girl in a jacket Girl in a jacket Girl in a jacket
Girl in a jacket Girl in a jacket
Girl in a jacket Girl in a jacket Girl in a jacket Girl in a jacket
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest news
Jalandhar News: जालंधर के काला संघिया रोड पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 5 दुकानें सील, 20 निर्माणों ... Power Cut: पंजाब के इस इलाके में कल लम्बा बिजली कट, ये इलाके प्रभावित Punjab News: कैबिनेट मंत्री गोयल ने अनाज मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू करवाई Punjab News: नगर निगम का अफसर गिरफ्तार, ठेकेदार से मांग रहा था 10% कमीशन, निगम अफसरों में मचा हड़कंप Punjab News: अस्पतालों के समय में बदलाव, जाने क्या होगी नई टाइमिंग? Punjab News: अध्यापकों और विद्यार्थियों ने बाबा साहिब के सपनों को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री की प... Punjab News: कैबिनेट में SC वर्ग से 6 मंत्री, पहली बार AG दफ्तर में आरक्षण लागू करने और SC छात्रों क... Ayodhya: राम मंदिर के मुख्य शिखर पर कलश स्थापित, मुख्यमंत्री योगी ने जताई प्रसन्नता Yogi Adityanath: बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर होगा जीरो पॉवर्टी कार्यक्रम: मुख्यमंत्री Visa Free Travel: बिना पासपोर्ट या वीजा के भी जा सकते हैं विदेश, बस इस खास डॉक्यूमेंट की पड़ेगी जरूरत