Utkarsh Small Finance Bank share price: उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की शानदार लिस्टिंग, निवेशकों को मिला मुनाफा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Utkarsh Small Finance Bank share price: उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों की लिस्टिंग आज हो गई है और इसने उम्मीद के मुताबिक निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा दिया है। उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों की लिस्टिंग आज एनएसई पर 60 फीसदी प्रीमियम के साथ हुई है। इसके शेयर इश्यू प्राइस 25 रुपये के सामने एनएसई पर 40 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

बीएसई पर भी उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों की लिस्टिंग करीब 60 फीसदी (59.80 फीसदी) प्रीमियम पर हुई है और यहां ये 39.95 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ है। इस तरह देखा जाए तो उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों की लिस्टिंग ग्रे मार्केट प्राइस की तर्ज पर हुई है और इसके इंवेस्टर्स को बंपर मुनाफा मिला है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

कंपनी के शेयरों के लिए प्राइस बैंड 23-25 रुपये पर रखा गया था और आज इसकी 40 रुपये पर लिस्टिंग से निवेशक अच्छा मुनाफा कमाने में सफल हो पाए हैं। उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का इस आईपीओ के जरिए 500 करोड़ जुटाने का लक्ष्य था। इस आईपीओ में सभी फ्रेश शेयर जारी किए गए है। ऑफर फॉर सेल के जरिए एक भी शेयर इस आईपीओ में जारी नहीं किया गया।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *