7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, अब जानिए कितना बढ़ेगा महंगाई भत्ता!

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। सरकार जल्द ही इन लोगों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा दे सकती है। श्रम मंत्रालय द्वारा AICPI इंडेक्स डेटा 31 जुलाई को जारी किया जाएगा। इसके बाद तय हो जाएगा कि केंद्रीय और सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता कितने फीसदी बढ़ाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

हालांकि, AICPI के अब तक के आंकड़ों से संकेत मिलता है कि महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ सकता है। बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता साल में दो बार संशोधित होता है। जनवरी में डीए बढ़ाया गया और अब जुलाई के लिए महंगाई भत्ता बढ़ा दिया गया है। जनवरी से लागू डीए 42 फीसदी है और अगर सरकार जुलाई के बाद डीए बढ़ाती है तो महंगाई भत्ता 46 फीसदी तक जा सकता है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

श्रम मंत्रालय की ओर से अब तक मई 2023 तक का डेटा जारी किया गया है, जिसमें महंगाई भत्ता दर 45.57 अंक पर पहुंच गई है। इसका मतलब है कि इस आंकड़े पर 4 फीसदी DA बढ़ोतरी लगभग तय है। हालांकि, जून का आंकड़ा 31 जुलाई को जारी होने वाला है, जिसके बाद यह साफ हो जाएगा कि डीए कितने फीसदी बढ़ेगा। उम्मीद है कि जुलाई में डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होगी, जिसके बाद कर्मचारियों का डीए बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *