Bank Holidays: अगले महीने 14 दिन बैंक रहेंगे बंद, निपटा लें अपना जरूरी काम

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Bank Holidays: अगस्त 2023 यानी अगला महीना शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन ही बचे हैं। ऐसे में आपके लिए काफी जरूरी होता है कि आप बैंक से जुड़े जरूरी काम को निपटाने के लिए आपके बैंक की छुट्टियों की लिस्ट पहले से ही जान लेनी चाहिए। इस से आपको बैंक के कोई भी काम को पूरा करने में कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

सरकारी और निजी बैंकों की छुट्टियां को निर्धारित करने का फैसला आरबीआई द्वारा लिया जाता है। हर साल के शुरुआत में ही भारतीय रिजर्ब बैंक छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर देता है। अगस्त 2023 में कुल 14 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इसमें दूसरे और चौथे शनिवार एवं रविवार की छुट्टियां शामिल हैं। बाकी दिन बैंक की छट्टी क्षेत्रिय और राष्ट्रीय स्तर पर पड़ रही हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अनुसार अगस्त 2023 में 14 दिन बैंक हॉलिडे रहेगा। इसमें 6, 12,13, 20,26 और 27 अगस्त को रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार की वजह से बैंक बंद रहेगा। इसके अलावा इस महीने देश में कई त्यौहार है जिस वजह से बैंकों में छुट्टी रहेगी। अगस्त महीने में स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन समेत कई अन्य मौकों पर बैंक बंद रहने वाले हैं।

6 अगस्त       साप्ताहिक अवकाश             सभी जगह
8 अगस्त       तेंदोंग ल्हो रम फाट               गंगटोक
12 अगस्त     दूसरा शनिवार अवकाश            सभी जगह
13 अगस्त     साप्ताहिक अवकाश                 सभी जगह
15 अगस्त     स्वतंत्रता दिवस                       सभी जगह
16 अगस्त     पारसी नव वर्ष                         बेलापुर,मुंबई,नागपुर
18 अगस्त     श्रीमत्ना शंकरदेव की तिथि        गुवाहटी
20 अगस्त      साप्ताहिक अवकाश                  सभी जगह
26 अगस्त      चौथा शनिवार अवकाश             सभी जगह
27 अगस्त       साप्ताहिक अवकाश                  सभी जगह
28 अगस्त       ओणम                             कोची, तिरुवनंतपुरम
30 अगस्त      रक्षा बंधन                       जयपुर, शिमला
31 अगस्त      रक्षा बंधन                  कानपुर,तिरुवनंतपुरम,गंगटोक,देहरादून,कोची,लखनऊ।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *