Parliament Monsoon Session: AAP नेता पूरे मानसून सत्र के लिए राज्यसभा से निलंबित, मणिपुर मामले पर हंगामे को लेकर कार्रवाई

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Parliament Monsoon Session: आम आदमी पार्टी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सांसद संजय सिंह को निलंबित कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सदन की कार्यवाही को बाधित करने के कारण आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। ता दें कि मानसून सत्र में विपक्ष मणिपुर वायरल वीडियो पर पीएम मोदी से सदन में जवाब देने की मांग पर अड़ा है।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

राज्यसभा सभापति ने कहा कि संजय सिंह ने बार बार मना करने के बाद भी सदन की कार्यवाही को बाधित की। इसलिए उन्हें पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित किया जाता है। राज्यसभा सभापति ने ये कार्यवाई पीयूष गोयल की शिकायत पर की। सांसद पीयूष गोयल ने कहा था कि सरकार चर्चा को तैयार है फिर भी कारवाई बाधित की जा रही है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

बता दें, मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। मणिपुर की घटना को लेकर दोनों सदनों में लगातार गतिरोध देखने को मिला रहा है। सत्र के पहले दो दिन भी सदन की कार्रवाई हंगामे की भेंट चढ़ गया था। विपक्ष मणिपुर हिंसा को लेकर लगातार सरकार को घेर रहा है। वह पीएम मोदी से संसद के दोनों सदनों में इस पर जवाब देने की मांग कर रहा है।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *