Punjab News: अमृतपाल का साथी पहुंचा हाईकोर्ट, NSA को एक बार फिर दी चुनौती

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 267 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: वारिस पंजाब दे (Waris Punjab De) प्रमुख और खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के सहयोगी सरबजीत सिंह कलसी ने भी अपने ऊपर लगाए गए नए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के आदेशों को चुनौती दी है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

बता दे कि सरबजीत सिंह कलसी एनएसए के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। सरबजीत सिंह कलसी ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab & Haryana High Court) में याचिका दायर की है। इससे पहले अमृतपाल सिंह ने भी हाई कोर्ट में याचिका दायर कर एनएसए को चुनौती दी थी।

Punjab News
Amritpal Singh And Daljit Singh Kalsi

अब सरबजीत सिंह कलसी की ओर से पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि उस पर लगाए गए एनएसए का ताजा आदेश पूरी तरह से गलत है। इसलिए इस आदेश को खारिज किया जाना चाहिए।

कलसी एक फिल्म कलाकार और निर्देशक

कलसी ने कहा कि वह एक फिल्म कलाकार और निर्देशक हैं। इसका अजनाला मामले या किसी अन्य मामले से कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें जानबूझकर इस मामले में फंसाया जा रहा है। इसलिए उस पर लगाए गए नए एनएसए के आदेशों को रद्द कर उसे राहत दी जाए।

हाई कोर्ट की बेंच ने की सुनवाई

इस याचिका पर शुक्रवार को पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट की बेंच ने सुनवाई की। कलसी की इस याचिका पर पीठ ने पंजाब समेत केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर तीन सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया।

पंजाब में नशा बिकवाने पर इस नेता ने किया बड़ा खुलासा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *