Crime News: पंजाब के इस जिले में मां-बेटे की हत्या, खून से लथपथ मिली लाशें, इलाके में फैली दहशत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पटियाला। Crime News: पंजाब के पटियाला से बड़ी खबर सामने आ रही है खबर है कि पटियाला में बुधवार शाम एक घर में मां-बेटे की खून से लथपथ लाश मिलने से हड़कंप मच गया। शहीद उधम सिंह नगर क्षेत्र में गांव झील के पास दिनदहाड़े मां-बेटे की हत्या कर दी गई।

दोनों के शव घर के बाथरूम से बरामद होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। दोनों की पहचान 50 वर्षीय जसवीर कौर और 27 वर्षीय हरविंदर सिंह जग्गी के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, जग्गी के पिता सरकारी सेवा से रिटायर हैं। जग्गी ने पढ़ाई के दौरान कुछ समय तक ई-रिक्शा भी चलाया था। दोपहर को मां-बेटा घर पर थे। पिता काम से बाहर गए थे। शाम को जब वह लौटे तो घटना की जानकारी हुई। पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने कोई आवाज नहीं सुनी। जानकारी के मुताबिक, गुरमान सिंह एक ऑटो ड्राइवर है।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

बुधवार को भी वह ऑटो से काम पर गया था। शाम चार बजे घर लौटा तो कुंडी अंदर से बंद थी। कई बार खटखटाने के बाद भी किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद ताला तोड़ दिया गया। अंदर जाकर देखा तो मां-बेटे का शव खून से लथपथ पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी, डीएसपी, एसएचओ और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *