Petrol Diesel Price: कच्चे तेल के दाम में गिरावट, कई शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के रेट (Petrol Diesel Rate) हर दिन सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी किए जाते हैं। आज की बात करें तो आज कच्चे तेल की कीमत (Crude Oil Price) में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमी दर्ज की जा रही है। आज डब्ल्यूटीआई और ब्रेंट क्रूड ऑयल दोनों लाल निशान पर कारोबार कर रहा है।

ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude Oil) में आज 0.80 फीसदी की कमी देखी जा रही है और यह 83.57 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल (WTI Crude Oil) के दाम में 0.70 फीसदी की कमी देखी जा रही है और यह 79.53 डॉलर प्रति बैरल को पास कारोबार कर रहा है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

आज चार महानगर में से एक चेन्नई में पेट्रोल-डीजल दोनों के दाम में कटौती देखी जा रही है। यहां पेट्रोल 11 पैसे और डीजल 9 पैसे सस्ता होकर 102,63 रुपये और 94.24 रुपये लीटर बिक रहा है। अजमेर में पेट्रोल 51 पैसे और डीजल 47 पैसे सस्ता होकर 108.89 रुपये और 94.10 रुपये लीटर बिक रहा है। आज अमृतसर में पेट्रोल 22 पैसे और डीजल 21 पैसे सस्ता होकर 98.5 रुपये और 88.83 रुपये लीटर बिक रहा है।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

लखनऊ में पेट्रोल 19 पैसे और डीजल 18 पैसे सस्ता होकर 96.43 रुपये और 89.63 रुपये लीटर बिक रहा है। नोएडा में पेट्रोल 6 पैसे सस्ता होकर 96.92 रुपये, डीजल 90.08 रुपये लीटर बिक रहा है। गुरुग्राम में पेट्रोल 12 पैसे सस्ता होकर 96.89 रुपये और डीजल 11 पैसे सस्ता होकर 89.77 रुपये लीटर बिक रहा है।

  • कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये लीटर
  • मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये लीटर
  • चेन्नई- पेट्रोल 102.63 रुपये, डीजल 94.24 रुपये लीटर
  • नई दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये लीटर।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *