Government Jobs: कर्मचारी चयन आयोग ने निकाली वैकेंसी, 16 अगस्त तक करें अप्लाई, इतनी मिलेगी सैलरी

Daily Samvad
2 Min Read
GOVERNMENT-JOBS
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, राजस्थान। Government Jobs: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर (JE) के पदों पर वैकेंसी निकाली है। जिसके तहत सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के 1324 पदों पर भर्ती की जाएगी।

जिसमें शामिल होने के लिए उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर 16 अगस्त तक अप्लाई कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

कर्मचारी चयन आयोग में 1324 पदों पर होने जा रही भर्ती में से 613 पद अनारक्षित, 121 पद ईडब्ल्यूएस के लिए, 288 पद ओबीसी, 96 पद एसटी और एससी के लिए 206 पद आरक्षित हैं। सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 35 हजार 400 रुपए से लेकर 1 लाख 12 हजार 400 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

जनरल कैटेगरी के उम्मीदवार की आयु कम से कम 20 साल और अधिक से अधिक 32 साल होनी चाहिए। वहीं रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवार को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी गई है। इनमें एससी-एसटी कैटेगरी के उम्मीदवार को 5 साल की छूट दी गई है। जबकि ओबीसी उम्मीदवार को 3 साल की छूट मिलेगी।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 100 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं महिला उम्मीदवार, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), विकलांग (PwD) और पूर्व सैनिक (ESM) को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। जो ऑनलाइन कंप्यूटर मोड पर आयोजित होगा।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *