Income Tax Return: इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने का आज आखिरी मौका, नहीं भरा तो आ सकती है दिक्कत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Income Tax Return: वित्त वर्ष 2022-23 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने की आखिरी तारीख आज खत्म हो रही है। इसका मतलब है कि आपके पास बिना जुर्माने के आईटीआर दाखिल करने के लिए आज रात 12 बजे तक का समय है। आयकर विभाग के मुताबिक, 30 जुलाई शाम 6:30 बजे तक 6 करोड़ आईटीआर दाखिल किए गए, जिनमें से करीब 26.76 लाख आईटीआर अकेले 30 जुलाई को दाखिल किए गए।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

अगर आप समय पर आईटीआर दाखिल नहीं करते हैं तो आपको बाद में रिटर्न दाखिल करने पर जुर्माना भरना पड़ सकता है। यदि किसी व्यक्तिगत करदाता की वार्षिक आय 5 लाख रुपये से अधिक है, तो उसे 5000 रुपये विलंब शुल्क देना होगा। यदि करदाता की वार्षिक आय 5 लाख रुपये से कम है, तो उसे विलंब शुल्क के रूप में 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

अगर कोई व्यक्ति किसी कंपनी में पार्टनर है और उस फर्म का ऑडिट जरूरी है तो वह व्यक्ति अगले 30 सितंबर तक आईटीआर भर सकता है। आयकर विभाग के मुताबिक, 30 जुलाई दोपहर 1 बजे तक 583 करोड़ आईटीआर दाखिल किए जा चुके थे। यह आंकड़ा पिछली बार 31 मार्च 2023 तक दाखिल किए गए कुल रिटर्न से ज्यादा है। पेनल्टी समेत 7.78 करोड़ रिटर्न दाखिल किए गए थे।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *