NTPC share price: NTPC के शेयरों में उछाल, शुरुआती कारोबार में 3 प्रतिशत चढ़ा स्टॉक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। NTPC share price: वित् वर्ष 2023-24 अप्रैल जून तिमाही में एनटीपीसी का नेट प्रॉफिट 23 प्रतशित बढ़ गया है। कंपनी के तिमाही नतीजों के बाद इसके शेयर में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। सोमवार के सत्र में कंपनी के स्टॉक 3 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

आपको बता दे कि कंपनी के शेयर में 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए है। आज बीएसई पर कंपनी के स्टॉक 3 फीसदी उछल के 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर 216.45 रुपये पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई पर कंपनी के शेयर 3 प्रतिशत चढ़कर 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर 216.50 रुपए पर पहुंच गए है।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

आज सुबह कंपनी के शेयर 6.20 अंक बढ़कर 216.20 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था। सरकारी स्वामित्व वाली बिजली कंपनी एनटीपीसी ने शनिवार को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून के नतीजे जारी किए थे। इस तिमाही कंपनी का नेट प्रॉफिट 23 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

अब कंपनी का नेट प्रॉफिट 4,907.13 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एनटीपीसी ने बीएसई फाइलिंग में कहा कि एक साल पहले की इसी अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट 3,977.77 करोड़ रुपये था। कंपनी के परिचालन से कुल राजस्व एक साल पहले के जून अवधि में 43,560.72 करोड़ रुपये था।

जो इस साल के पहले तिमाही में थोड़ा कम होकर 43,390.02 करोड़ रुपये हो गया। स्टैंडअलोन के आधार पर वित्त वर्ष 2023-24 के पहले तिमाही में कंपनी का कुल इनकम 39,681 करोड़ रुपये रहा। इस से पहले कंपनी का कुल इनकम 40,726 करोड़ रुपये था।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *