Love Marriage: लव मैरिज के लिए माता-पिता की अनुमति होगी अनिवार्य! सरकार कर रही विचार

Daily Samvad
2 Min Read
Marriage
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, गुजरात। Love Marriage: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कहा कि उनकी सरकार इस बात का अध्ययन करेगी कि क्या प्रेम विवाह के लिए माता-पिता की सहमति को अनिवार्य बनाने का प्रावधान संवैधानिक सीमाओं के भीतर किया जा सकता है। प्रेम विवाह के लिए माता-पिता की अनुमति को अनिवार्य बनाने की पाटीदार समुदाय के कुछ वर्गों की मांग के जवाब में पटेल ने यह टिप्पणी की।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

रविवार को मेहसाणा जिले में पाटीदार समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले सरदार पटेल समूह द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेष पटेल ने उन्हें शादी के लिए लड़कियों के अपहरण के मामलों का अध्ययन करने का सुझाव दिया था, ताकि एक प्रणाली बनाई जा सके।जिसमें (प्रेम विवाह के लिए) माता-पिता की अनुमति अनिवार्य हो।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

मुख्यमंत्री ने कहा, “(ऋषिकेश पटेल) ने मुझसे शादी के लिए लड़कियों के घर से भागने की घटनाओं पर एक अध्ययन करने के लिए कहा है, ताकि यह देखा जा सके कि क्या (प्रेम विवाह के लिए) माता-पिता की सहमति को अनिवार्य बनाया जा सकता है।” अगर संविधान इसका समर्थन करता है तो हम इस संबंध में अध्ययन करेंगे और इसके लिए बेहतर व्यवस्था लागू करने का प्रयास करेंगे।

कांग्रेस विधायक इमरान खेडरावाला ने कहा कि अगर सरकार इस संबंध में विधानसभा में विधेयक लाती है तो वह इसका समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा, “ऐसे समय में जब प्रेम विवाह के दौरान माता-पिता की उपेक्षा की जाती है, सरकार प्रेम विवाह के लिए एक विशेष प्रावधान बनाने पर विचार कर रही है, जो संवैधानिक होना चाहिए।”

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *