Punjab News: होशियारपुर में बनने वाले नए मैडीकल कालेज सम्बन्धी जिम्पा द्वारा ईटीओ के साथ मीटिंग

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राजस्व मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने आज लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के साथ होशियारपुर में बनने वाले नए मैडीकल कालेज सम्बन्धी एक उच्च स्तरीय मीटिंग की। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारी भी उपस्थित थे।

जिम्पा ने कहा कि होशियारपुर में बनने वाले नए मैडीकल कालेज और अस्पताल की इमारत के निर्माण के लिए टैंडर प्रक्रिया तेज़ की जाए। ज़िक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसका नाम शहीद ऊधम सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट आफ मैडीकल सायंसज़ रखने का ऐलान किया था। जिम्पा ने कहा कि इस कालेज से सिर्फ़ दोआबा क्षेत्र की नुहार ही नहीं बदलेगी बल्कि होशियारपुर के लिए यह तरक्की के नए मील पत्थर भी स्थापित करेगा।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

काबिलेगौर है कि जिम्पा होशियारपुर से विधायक हैं और इस इलाके की प्रगति के लिए वह भरपूर कोशिशें कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से भी दोआबे क्षेत्र के लिए बहुत सी विकास योजनाएँ बनाईं गई हैं। जिम्पा ने कहा कि होशियारपुर में बनने वाले कालेज से मैडीकल शिक्षा हासिल करने के इच्छुक विद्यार्थियों को विदेशों में नहीं जाना पड़ेगा और इस मैडीकल कालेज में ही उनको अव्वल दर्जे की मानक डाक्टरी शिक्षा मुहैया करवाई जाएगी।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

इसके साथ ही लोगों को घरों के नज़दीक ही बेहतर और विश्व स्तरीय सेहत सहूलतें मिलेंगी। जिम्पा ने बताया कि इस साल के बजट में नए मैडीकल कालेज के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 412 करोड़ रुपए रखे हैं। उन्होंने लोक निर्माण मंत्री को विनती की कि इस कालेज की इमारत के निर्माण के लिए टैंडर जल्द लगाए जाएँ जिससे यह जल्द तैयार हो सके।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *