Punjab News: डा. बलजीत कौर द्वारा आंगणवाड़ी वर्करों के राजनैतिक पार्टी में शामिल होने पर अब होगी सख़्त कार्रवाई

Daily Samvad
2 Min Read
Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर द्वारा पंजाब के ज़िला श्री मुक्तसर साहिब में आंगणवाड़ी वर्कर द्वारा राजनैतिक पार्टी में शामिल होने पर गंभीर नोटिस लेते हुये ज़िला प्रोग्राम अफ़सर श्री मुक्तसर साहिब को कार्रवाई करने के लिए हिदायत की गई है।

ज्यादा जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने बताया कि ज़िला श्री मुक्तसर साहिब में तैनात आंगणवाड़ी वर्कर हरगोबिन्द कौर के राजनैतिक पार्टी में शामिल होने का मामला ध्यान में आया है। उन्होंने कहा कि सरकार के नियमों अनुसार सरकारी खजाने में से वेतन/मानभत्ता लेने वाले व्यक्ति का किसी भी राजनैतिक पार्टी में शामिल होना सरकारी नियमों का उल्लंघन है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

मंत्री ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की आगणवाड़ी वर्कर हरगोबिन्द कौर की तरफ से राजनैतिक पार्टी में शामिल होने पर बनती कार्रवाई करने के लिए ज़िला प्रोग्राम अफ़सर श्री मुक्तसर साहिब को हिदायत की गई है।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

डा. बलजीत कौर ने बताया कि आंगणवाड़ी वर्कर की ड्यूटी और ज़िम्मेदारी आंगणवाड़ी सर्विसिज़ स्कीम के अधीन विभाग की तरफ से महिलाओं और बच्चों की भलाई के लिए चलाईं जा रही स्कीमों का लाभ आम लोगों तक पहुंचाना होता है। उन्होंने यह भी कहा कि आंगणवाड़ी वर्करों और हैल्परों को आंगणवाड़ी सैंटरों के निर्धारित समय के दौरान ज़रूरी कामों का भुगतान करने के लिए अपनी ड्यूटी निभानी लाज़िमी होती है।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *