Weather Update: पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली में उमस से लोग बेहाल, पढ़ें मौसम का हाल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली/चंडीगढ़। Weather Update: राजधानी दिल्ली के लोगों को अभी भी उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। पंजाब में कई इलाकों में बारिश हुई है तो कई इलाकों में भारी गर्मी और उमस है। उधर मंगलवार को भी तेज गर्मी के कारण दिल्ली वासियों का हाल बेहाल रहा। अधिकतम तापमान भी 37 डिग्री के समीप पहुंच गया।

वहीं, मौसम विभाग की माने तो उमस भरी गर्मी में अभी कमी आने के आसार नहीं हैं। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 36.7 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.6 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 85 से 56 प्रतिशत दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

मौसम विज्ञान विभाग ने बीते सोमवार को कहा कि अगले 3 दिनों तक पूर्व और पूर्वी मध्य भारत में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है, जबकि उत्तर-पश्चिम के लिए मौसम पूर्वानुमान मंगलवार से शुक्रवार तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की से लेकर भारी बारिश होने की संभावना है।

उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज बारिश होने की संभावना है। हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार से शुक्रवार तक वर्षा होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में गुरुवार और शुक्रवार को बारिश होगी। पंजाब में गुरुवार को बारिश होने की उम्मीद है।

कैसा रहेगा पूर्वी भारत का हाल?

1 से 4 अगस्त के दौरान बिहार, 1 से 3 अगस्त के दौरान ओडिशा, 1 से 2 अगस्त के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड, 3 और 4 अगस्त को उपहिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर गरज/बिजली के साथ हल्की/मध्यम से लेकर भारी वर्षा होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

अगले चार दिनों के दौरान कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में हल्की/मध्यम से लेकर भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। 3 अगस्त को बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान लोगों को भी सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *