Gurugram Violence: नूंह हिंसा के बाद रैलियों पर रोक की मांग पर SC का सरकार को निर्देश, ‘नफरत फैलाने वाले भाषण पर कार्रवाई करें’

Daily Samvad
2 Min Read
Supreme-Court
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, हरियाणा। Gurugram Violence: हरियाणा के नूह में हिंसा के बाद दिल्ली-एनसीआर में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) की रैलियों पर रोक लगाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (2 अगस्त) को सरकार को बड़ा निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा कि भड़काऊ बयानों के मामले में कार्रवाई होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

यह देखा जाना चाहिए कि कार्यक्रमों के कारण कोई हिंसा न हो। यदि किसी संवेदनशील क्षेत्र में कार्यक्रम हो तो अतिरिक्त बल तैनात किया जाए। सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। इस संबंध में कोर्ट ने दिल्ली, हरियाणा और यूपी सरकार को नोटिस भेजा है। सुप्रीम कोर्ट ने वीएचपी के कार्यक्रमों पर रोक नहीं लगाई है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

राज्यों को केवल यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि उनके यहां भड़काऊ भाषण न हों, उनके कार्यक्रमों से हिंसा न फैले। मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार (4 अगस्त) को होगी। रैली पर रोक लगाने की मांग कर रहे वकील से जब जज ने पूछा कि ये किस तरह के कार्यक्रम हैं तो वकील ने कहा कि इन्हें प्रदर्शन कहा जा रहा है। सुबह कुछ हो चुका है और कुछ बाकी है।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *