Aaj Ka Rashifal: परिवार में मान-सम्मान में होगी वृद्धि, कोई नया वाहन खरीद सकते हैं आप; पढ़ें आज का राशिफल

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 793 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 24 August 2024 Horoscope Today: आज शनिवार है। आज के राशिफल (Horoscope Today) के अनुसार, 24 अगस्त 2024, शनिवार का ये दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

आज कुछ जातक अपनी आर्थिक स्थिति में लाभ देखेंगे, तो वहीं, कुछ जातकों को व्यापार आदि में नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। आइए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपका भागदौड़ से भरा रहेगा, व्यर्थ के कार्य में आप उलझे रहेंगे। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ेंगे, संपत्ति विवाद उभरकर सामने आएंगे। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपका स्वास्थ्य में आप गिरावट महसूस करेंगे। किसी विशेष बात को लेकर आप आज मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य आज शुरू न करें, न ही व्यापार में कोई बड़ा जोखिम उठाएं। परिवार में पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं। भाई-भतीजे से किसी बात को लेकर विवाद बन सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज के दिन आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बनेंगे। कोई नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा व कोई बड़ा डिसीजन आज परिवार के हित में आप ले सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे, व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो उसमें व्यवधान आएगा। परिवार में लोग आपके विरोध में आ सकते हैं, जिससे मतभेद बढ़ सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज आपका मन अशांत रहेगा, कोई अज्ञात भय मन में बना रहेगा। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में घाटा लग सकता है। किसी अपने के व्यवहार से आप परेशान हो सकते हैं। परिवार में माहौल आप के विपरीत रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज आप किसी बहुत पुराने मित्र से मिल सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कोई रुका हुआ कार्य आज आपका पूर्ण होगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आप मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। परिवार में आप के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कोई नया वाहन खरीद सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बहुत दिन से जिस कार्य का सोच रहे हैं, किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आज आप कार्य कार्य पूर्ण होगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा। कोई नई कार्ययोजना बनेगी, परिवार में अपनों का सहयोग साथ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा व पार्टनर से मतभेद दूर होंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज आप किसी व्यर्थ की उलझन में फंस सकते हैं। किसी षड्यंत्र का आप शिकार बन सकते हैं, विरोधी वर्ग सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य में आज आप गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में रुकावट प्रतीत होगी। किसी अपरिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार न दें। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर वाद-विवाद हो सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आपका मन अशांत रहेगा। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें, लंबी यात्रा आदि पर जाने से बचें। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं होगा। परिवार में लोग आपके विरोध में आ सकते हैं। मान-सम्मान में कमी आएगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज आपका दिन अच्छा देने वाला है, स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा, कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। व्यापार-व्यवसाय में किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से कोई बड़ी डील आपको मिल सकती है। परिवार में मांगलिक आयोजन होंगे। परिवार के लोग आपके अनुकूल रहेंगे। आज परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आप अपने जीवन में कोई बड़ा डिसीजन आज आप ले सकते हैं, जिसका लाभ आपको भविष्य में दिखाई पड़ेगा। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लाभ प्राप्त होगा, रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर आज आप जा सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal: परिवार में मान-सम्मान में होगी वृद्धि, कोई नया वाहन खरीद सकते हैं आप; पढ़ें आज का राशिफल

पंजाब में नशा बिकवाने पर इस नेता ने किया बड़ा खुलासा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *