Firing In Punjab: पंजाब में हमलावरों ने घर में घुसकर NRI को मारी गोलियां, हालत गंभीर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 230 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, अमृतसर। Firing In Punjab: इस समय की बड़ी खबर पंजाब (Punjab) के जिला अमृतसर (Amritsar) से सामने आ रही है। खबर है कि अमृतसर में आज सुबह-सुबह गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर के दबुर्जी में एक घर में घुसकर NRI को गोलियां मारने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब साढ़े सात बजे अमेरिका (America) निवासी सुखचैन सिंह उर्फ रिंकू के घर में दो व्यक्ति घुसे, जिन्होंने रिंकू को तीन गोलियां मारीं और फरार हो गए।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
सीसीटीवी में कैद हुई घटना

पुलिस ने शुरू की जांच

रिंकू को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मौके पर घर में मौजूद परिवार के सदस्य और बच्चे हमलावरों के सामने हाथ जोड़ते रहे कि हमारे परिवार के सदस्यों को गोली मत मारो, लेकिन उन्होंने फायरिंग जारी रखी।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की जांच करना शुरू कर दी है। वहीं रिंकू को ईलाज के लिए अमृतसर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Firing In Punjab: पंजाब में हमलावरों ने घर में घुसकर NRI को मारी गोलियां, हालत गंभीर

पंजाब में नशा बिकवाने पर इस नेता ने किया बड़ा खुलासा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *