Punjab News: मंत्री बलकार सिंह द्वारा पंजाब में अनधिकृत कॉलोनियों और निर्माणों के विरुद्ध शिकायतों के लिए वटसऐप नंबर लांच

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में नगर निगमों, नगर कौंसिलों और नगर सुधार ट्रस्टों के अधिकार क्षेत्र में अनधिकृत निर्माणों के मुद्दे को हल करने की कोशिश के तौर पर स्थानीय निकाय और संसदीय मामलों संबंधी मंत्री बलकार सिंह ने लोगों की सुविधा के लिए आज म्युनिसिपल भवन, सैक्टर- 35 चंडीगढ़ में एक वट्टसअप्प नंबर 7889149943 जारी किया है।

स्थानीय निकाय और संसदीय मामलों संबंधी मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि तेज़ी से बढ़ रहे शहरीकरण और आबादी की वृद्धि से अनधिकृत कॉलोनियों और ग़ैर- कानूनी निर्माणों का ख़तरा एक चिंता का विषय बन गया है। इस मुद्दे का प्रभावशाली ढंग से समाधान करने के लिए मंत्री बलकार सिंह ने नागरिकों को ऐसी उल्लंघनाओं की शिकायत करने के लिए एक सुगम और सुविधाजनक प्लेटफार्म प्रदान करने की पहल की है।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

उन्होंने कहा कि यह वट्टसऐप नंबर 7889149943 अब कार्यशील है, जिससे निवासी अनधिकृत निर्माणों और कॉलोनियों के बारे शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं। सम्बन्धित कानूनों और नियमों को लागू करने को यकीनी बनाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा सभी शिकायतों की समीक्षा की जाएगी और तुरंत कार्यवाही की जाएगी।

मंत्री बलकार सिंह ने समूह नागरिकों को आगे आने और अनधिकृत निर्माणों के विरुद्ध इस मुहिम में हिस्सा लेने की अपील की क्योंकि यह पंजाब के शहरों और कस्बों के योजनाबद्ध और टिकाऊ विकास को कायम रखने में महत्वपूर्ण योगदान डालेगा।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

इस मौके पर स्थानीय निकाय विभाग के सचिव अजोए शर्मा, डायरैक्टर उमा शंकर गुप्ता, मुख्य निगरान अधिकारी राजीव सेखड़ी, मुख्य इंजीनियर अश्वनी चौधरी, मुकेश गर्ग और सीनियर टाऊन प्लैनर गौतम कुमार उपस्थित थे।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता

https://youtu.be/pBwqs3bEAUE














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *