Punjab News: “मेरी माटी-मेरा देश“ मुहिम के अंतर्गत हर गाँव से मिट्टी इकट्ठी करके ले जाई जाएगी दिल्ली

Daily Samvad
3 Min Read
Laljit Singh Bhullar
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने आज बताया कि पंजाब अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों की याद में हर गाँव में स्मारक बनाकर उनको अनूठे ढंग से श्रद्धाँजलि देगा। उन्होंने बताया कि 9 से 30 अगस्त तक चलने वाली ‘‘मेरी माटी-मेरा देश’’ मुहिम के अंतर्गत गाँव स्तर से लेकर दिल्ली तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और युवा मामले विभाग द्वारा ’आज़ादी का अमृत महोत्सव’ की समाप्ति के तौर पर देशव्यापी ’मेरी माटी-मेरा देश’ मुहिम चलाई जा रही है जिसके अंतर्गत देश के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों, ड्यूटी के दौरान अपनी ज़िन्दगी कुर्बान करने वाले रक्षा कर्मियों, केंद्रीय हथियारबंद पुलिस बलों और राज्य के पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

स. लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि 9 अगस्त से 15 अगस्त तक पंचायत और गाँव स्तर पर विभिन्न समागम करवाए जाएंगे और हरेक गाँव के शहीदों और योद्धाओं को श्रद्धांजलि देने के लिए समारक बनाए जाएंगे, जहाँ गाँव के सभी महान योद्धओं के नाम अंकित किए जाएंगे।

इसके साथ ही पंचायतों द्वारा देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों, उनके वारिसों, रक्षा सेवाओं, सी.ए.पी.एफ. और राज्य पुलिस के सेवा-मुक्त जवानों और बहादुर योद्धाओं के परिवारों का सम्मान करने के लिए समारोह आयोजित किए जाएंगे। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री ने बताया कि समागम के दौरान गाँव वासी अपने गाँव की मिट्टी हाथों में लेकर शपथ लेंगे। इसके इलावा हरेक गाँव में 75 पौधे लगाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि प्रत्येक पंचायत/गांव से एकत्रित की गई मिट्टी को नौजवान वलंटियरों और अन्य व्यक्तियों द्वारा ब्लाक स्तर तक ले जाया जाएगा। ब्लाक स्तर से सभी पंचायतों/गांवों की मिट्टी वाले कलशों को राष्ट्रीय राजधानी में ले जाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अगस्त महीने के आखिरी हफ़्ते दिल्ली के कर्त्तव्य पथ में विशेष प्रोग्राम करवाया जाएगा, जहाँ देश भर में से लाई गई मिट्टी के साथ एक स्मारक बनाया जाएगा और विलक्षण बागीचा तैयार किया जाएगा और इस बागीचे में देसी पौधे लगाए जाएंगे।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *