डेली संवाद, जालंधर। Shravan Somwar 2023, Shani Dade Sati and Dhaiya Upay: श्रावण मास में भगवान शिव की उपासना का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्रावण सोमवार के दिन भगवान शिव की उपासना करने से साधक को रोग, दोष और कई प्रकार के संकटों से मुक्ति प्राप्त हो जाती है।
ज्योतिष शास्त्र में भी यह बताया गया है कि सोमवार के दिन भगवान शिव की उपासना करने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के अशुभ प्रभावों को कम किया जा सकता है। बता दें कि वर्तमान समय में कुंभ, धनु और मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। वहीं तुला और वृश्चिक राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
ऐसे में इन सभी राशि के जातकों को श्रावण सोमवार के दिन कुछ विशेष उपायों का पालन जरूर करना चाहिए। शास्त्रों में बताया गया है कि श्रावण सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और जातक पर शिव जी की कृपा बनी रहती है।
इस विशेष दिन पर शिवलिंग पर गंगाजल जरूर अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और साधक को विभिन्न प्रकार के संकटों से मुक्त कर देते हैं। सावन अधिक मास के तृतीय सोमवार के दिन भगवान शिव का अभिषेक दूध, घी, शक्कर, दही, शहद और गंगाजल से करना चाहिए। इससे देवाधिदेव महादेव प्रसन्न होते हैं और जातक को शनि के अशुभ प्रभावों से मुक्त कर देते हैं।
सावन सोमवार के दिन करें इस स्तोत्र का पाठ
- ब्रह्ममुरारिसुरार्चितलिङ्गं निर्मलभासितशोभितलिङ्गम्।
- जन्मजदुःखविनाशकलिङ्गं तत्प्रणमामि सदाशिवलिङ्गम्।।
- देवमुनिप्रवरार्चितलिङ्गं कामदहं करुणाकरलिङ्गम्।
- रावणदर्पविनाशनलिङ्गं तत्प्रणमामि सदाशिवलिङ्गम्।।
- सर्वसुगन्धिसुलेपितलिङ्गं बुद्धिविवर्धनकारणलिङ्गम्।
- सिद्धसुरासुरवन्दि तलिङ्गं तत्प्रणमामि सदाशिवलिङ्गम्।।
- कनकमहामणिभूषितलिङ्गं फणिपतिवेष्टितशोभितलिङ्गम्।
- दक्षसुयज्ञविनाशनलिङ्गं तत्प्रणमामि सदाशिवलिङ्गम्।।
- कुङ्कुमचन्दनलेपितलिङ्गं पङ्कजहारसुशोभितलिङ्गम्।
- सञ्चितपापविनाशनलिङ्गं तत्प्रणमामि सदाशिवलिङ्गम्।।
- देवगणार्चितसेवितलिङ्गं भावैर्भक्तिभिरेव च लिङ्गम्।
- दिनकरकोटिप्रभाकरलिङ्गं तत्प्रणमामि सदाशिवलिङ्गम्।।
- अष्टदलोपरिवेष्टितलिङ्गं सर्वसमुद्भवकारणलिङ्गम्।
- अष्टदरिद्रविनाशितलिङ्गं तत्प्रणमामि सदाशिवलिङ्गम्।।
- सुरगुरुगुसुरवरपूजितलिङ्गं सुरवनपुष्पसदार्चितलिङ्गम्।
- परात्परं परमात्मकलिङ्गं तत्प्रणमामि सदाशिवलिङ्गम्।।
- लिङ्गाष्टकमिदं पुण्यं यः पठेत्शिवसन्निधौ।
- शिवलोकमवाप्नोति शिवेन सह मोदते।।
VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता








