Accident News: मणिमहेश जा रहे पंजाब के श्रद्धालुओं की कार के साथ बड़ा हादसा, एक की मौत, कई घायल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 238 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, चम्बा। Accident News: पठानकोट-भरमौर नैशनल हाईवे से दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि मणिमहेश (Manimahesh Kailash Peak) जा रहे पंजाब (Punjab) के श्रद्धालुओं की कार के साथ बड़ा हादसा हो गया है जिसमे एक व्यक्ति की मौत और तीन लोग जख्मी हो गए है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

मिली जानकारी के मुताबिक पठानकोट-भरमौर नैशनल हाईवे 154ए पर शनिवार सुबह मणिमहेश जा रहे पंजाब के यात्रियों की एक कार खाई में गिर गई ,जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

चारों युवक पंजाब के फिल्लौर के रहने वाले

मिली जानकारी के मुताबिक ये चारों युवक पंजाब के फिल्लौर के रहने वाले है। वह 4 गाड़ी (पीबी 37जे-1938) में मणिमहेश यात्रा के लिए जा रहे थे कि रास्ते में बनीखेत से कुछ दूर तलगुट गांव के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 100 फुट नीचे खाई में जा गिरी।

Accident News
Accident News

इस हादसे में संदीप कुमार (45) निवासी फिल्लौर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं करन (36), राहुल (32) और संदीप (40) गंभीर रूप से घायल हो गए है जिनको ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Accident News: मणिमहेश जा रहे पंजाब के श्रद्धालुओं की कार के साथ बड़ा हादसा, एक की मौत, कई घायल

पंजाब में नशा बिकवाने पर इस नेता ने किया बड़ा खुलासा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *