Aaj Ka Rashifal 18 August 2023: इन राशियों को आज आर्थिक क्षेत्र में प्राप्त होगा लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

Daily Samvad
7 Min Read
Daily Horoscope
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 877 शब्द|📅 18 Aug 2023

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 18 August 2023: आज दिनांक 18 अगस्त 2023, शुक्रवार श्रावन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। राशिफल के अनुसार, आज का दिन कुछ राशियों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है।

आज के दिन कुछ राशियों को आज आर्थिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा, वहीं कुछ राशियों को पारिवारिक व व्यवसाय क्षेत्र में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शुक्रवार का दिन?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज का दिन अच्छा रहेगा आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। आज कोई नया वाहन भी खरीद सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। किसी यात्रा आदि पर जाने का विचार बन सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

अपने स्वास्थ्य के कारण आज कुछ परेशान रह सकते हैं। कार्य की अत्यधिकता के कारण शारीरिक थकावट या मानसिक तनाव से परेशान रह सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज आप न्यायालय पक्ष में चल रहे कार्य में विजय प्राप्त करेंगे, जिससे समाज में आपका खोया हुआ सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी पार्टनरशिप डील आज हो सकती है, जिसे आगामी समय में लाभ मिलेगा। परिवार के लोगों से मतभेद दूर होंगे। किसी यात्रा आदि पर जा सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज आप अपने निजी लाइफ में कोई बड़ा निर्णय लेने वाले हैं, जिसका असर आपकी पूरे जीवन पर दिखाई पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। कहीं से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे। पत्नी और बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आज कुछ जरूरी कामों को आप निपटा सकते हैं। बैंक आदि लोन में आपको बड़ी राहत मिल सकती है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति ठीक होगी। नई प्रॉपर्टी आदि खरीदने के लिए आप प्रयास कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में नया अनुबंध हो सकता है। परिवार में सभी का साथ मिलने वाला है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। बच्चों के कारण व उनसे संबंधित परेशानियों के चलते, आप मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। व्यापार आदि में सहयोगी वर्ग आप से किनारा कर सकते हैं, जिस कारण स्थिति बिगड़ सकती है। पत्नी व बच्चों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। हताश और निराश ना हों।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज आप किसी बड़ी समस्या से निजात पा सकते हैं। जिन कारणों से आप बहुत दिनों से परेशान थे आज उनसे आपको छुटकारा मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर परिवार में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश कर सकते हैं। बड़ी आर्थिक मदद आपको मिल सकती है। जिस कारण आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)

आज आप अपनी पत्नी से कुछ बातों को लेकर झगड़ सकते हैं। ससुराल पक्ष के कारण आपके घर में कोई पारिवारिक समस्या खड़ी हो सकती है। संबंधों को बचाने के लिए विवाद से दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय में आपके सहयोगी वर्ग का अच्छा सपोर्ट मिलेगा, जिस कारण काम में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में किसी का दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)

आज बड़ी यात्रा आदि पर जाएं तो वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें, नहीं तो चोट लग सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य के कारण आप परेशान रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी बिगड़ सकती है। नौकरी व व्यापार-व्यवसाय में आपके साथी वर्ग का विरोध आपको झेलना पड़ सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति के बंटवारे हो सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज आप कुछ नया करने की इच्छा रखेंगे। किसी नए कार्य के लिए आप बड़ी कार्य योजना बना सकते हैं, जिसमें किसी विशिष्ट व्यक्ति के सहयोग से आपको सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति में आपका सुधार होगा। आय कि नए स्रोत बनेंगे। शेयर मार्केट या प्रॉपर्टी में बड़ा निवेश कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज आपकी कोई मनोकामना पूरी होने वाली है। साथ ही आप अपनी पत्नी के साथ फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। मौसम के हिसाब से आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार और बच्चों के साथ आपका दिन घर पर अच्छा बिताने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आय के क्षेत्र में बड़ी सफलता आपको मिलेगी। किसी विशिष्ट व्यक्ति के माध्यम से बड़े कार्य में आप पार्टनर बन सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। आज आप नया मकान वाहन आदि खरीदने की प्लानिंग कर सकते हैं। परिवार में पत्नी व बच्चों से कुछ मतभेद हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: टैक्स चोरों पर एक्शन, 101 गाड़ियों पर कार्रवाई, 1 करोड़ की चोरी पकड़ी
ये भी पढ़ें: चिट्टा पिलाकर 20 साल की लड़की से करवाया देह व्यापार का धंधा

VIDEO- पुलिस थाने के सामने 20 लाख की चोरी, चोरों ने SHO को दिया खुला चैलेंज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *