Tulsidas Jayanti 2023: आज है महाकवि तुलसीदास जी की जयंती, जीवन की राहत दिखाते हैं उनके दोहे

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 451 शब्द|📅 23 Aug 2023

डेली संवाद, जालंधर। Tulsidas Jayanti 2023: हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष सावन महीने की सप्तमी तिथि को महाकवि तुलसीदास जी जयंती मनाई जाती है। इस प्रकार, 23 अगस्त यानि आज बुधवार को तुलसीदास जी जयंती है। धार्मिक मत है कि उन्हें कई बार भगवान श्रीराम और हनुमान जी के दर्शन हुए थे। उनकी कृपा से तुलसीदास ने महाकाव्य रामचरित मानस की रचना की। यह महाकाव्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जीवनी पर आधारित है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

इतिहासकारों की मानें तो अर्धांगिनी से विरक्ति होने के बाद उन्होंने अपना पूरा जीवन भगवान श्रीराम को समर्पित कर दिया था। राम भक्त तुलसीदास की गिनती महाकवियों में होती है। उन्होंने रामचरित मानस, हनुमान चालीसा और विनय-पत्रिका समेत कई अन्य प्रमुख रचनाएं की हैं। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। आइए, राम भक्त तुलसीदास के अनमोल विचार जानते हैं-

मुखिया मुखु सो चाहिए खान-पान कहुँ एक।
पालई-पोषई सकल अंग तुलसी सहित विवेक।।

इस दोहे के माध्यम से राम भक्त तुलसीदास कहना चाहते हैं कि घर के मुखिया को मुख के समान कार्य करना चाहिए। मुख के द्वारा भोजन ग्रहण किया जाता है। हालांकि, पालन पोषण पूरे शरीर का होता है। घर के मुखिया का कर्तव्य भी उसी प्रकार होना चाहिए।

तुलसी मीठे बचन ते सुख उपजत चहुं ओर।
वसीकरन इक मंत्र है परिहरु बचन कठोर।।

तुलसीदास जी कहते हैं कि मीठे बोल बोलने से सभी को वश में किया जा सकता है। हिंसक पशु भी प्रेम का प्यासा होता है। अतः हमेशा मीठे बोल बोलें और कटु वचनों का त्याग करें। इससे जीवन मधु समान मधुर हो जाता है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

काम,क्रोध,मद, लोभ की ,जौ लौ मैन में खान।
तौ लौ पण्डित मुरखौ ,तुलसी एक समाना।।

तुलसीदास जी कहते हैं कि जब व्यक्ति के मन में काम, क्रोध, लोभ और मोह समाहित रहता है, तो व्यक्ति के व्यवहार और विचार मूर्खों के समान होता है। आसान शब्दों में कहें तो पढ़े लिखे पंडित भी काम, क्रोध और लोभ में आकर मूर्खों के समान कार्य करता है।

हरि अनंत हरि कथा अनंता, कहहि सुनहि बहु विधि सब संता।
रामचन्द्र के चरित सुहाए ,कलप कोटि लगि जाहि ना गाये।।

इस दोहे के माध्यम से कहते हैं कि जगत के पालनहार मर्यादा पुरुषोत्तम राम की महिमा निराली है। इसके लिए उनकी कथा भी अनंत है। संत लोग उनकी महिमा का बखान करते हैं। हालांकि, प्रभु के सुंदर छवि या महिमा का वर्णन करना आसान नहीं है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के पदचिन्हों पर चलकर व्यक्ति अपने जीवन में सफल हो सकता है।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *