PIMS: पिम्स में गायनी और सर्जरी विभाग के डाक्टरों की टीम ने जटिल आप्रेशन कर मरीज की बचाई जान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 445 शब्द|📅 31 Aug 2023

डेली संवाद, जालंधर। PIMS: जानकारी देते हुए गायनी विभाग की एचओडी डा. एच.के चीमा ने बताया कि 32 साल की महिला जो अब जालंधर में रह रही है। पिछले छह महीने से उसका पेशाब रुक जाता था औऱ सांस लेने में भी कठिनाई हो रही थी, पिम्स में इलाज करवाने के लिए आई।

गायनी विभाग की ओऱ से स्केन और कुछ जरूरी टेस्ट करवाए गए। इस दौरान डाक्टरों का अनुमान था कि कहीं पेट या ओवरी (अंडाशय) में रसौली न हो। लेकिन, रिपोर्ट आने पर पता चला कि युट्रस (गर्भाशय) के नीचे 13X10 सेंटीमीटर का ट्यूमर है। गायनी विभाग की एचओडी डा. एच.के चीमा और सर्जरी विभाग के एचओडी डा. रजनीश कुमार की ओर से मिलकर उक्त महिला का सफलतापूर्वक आप्रेशन किया गया।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

आप्रेशन के दौरान ट्यूमर के साथ लगभग एक हजार कीड़े निकाले गए। डा. चीमा ने बताया कि यह कीड़े एक अंगूर जैसे बाल के अंदर होते हैं। यह कीड़े ज्यादातर पेट में होते हैं जो ज्यादा से ज्यादा लीवर को डेमेज कर सकते हैं। डा. चीमा औऱ डा. रजनीश कुमार ने बताया अपरेशन इतना जटिल था कि अगर यह बाल पेट में फट जाए तो मरीज की जान तक जा सकती थी। ऐसे कीड़े को टिनया कहा जाता है।

मिठाई ही मिठाई, देखकर मुंह में आ जाएगा पानी, देखें VIDEO

उन्होंने अहम जानकारी दी कि ऐसे कीड़े ज्यादातर उनमें पाए जाते हैं जो सब्जियां या फल धोकर नहीं खाते या जिन्होंने अपने घर में पशु रखे होते हैं। उन्होंने बताया कि महिला का अगले तीन महीने तक इलाज चलेगा इस दौरान उसका सीटी स्कैन और अन्य टेस्ट भी किए जाएंगे, जिससे पता चलेगा कि कहीं यह कीड़े ब्रेन में तो नहीं गए। फिलहाल मरीज अभी ठीक है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

पिम्स के रेजेडेंट डायरेक्टर अमित सिंह और डायरेक्टर प्रिंसीपल डा. राजीव अरोडा ने बताया हमारे लिए हाईजीन कितना जरूरी है। उन्होंने बताया कि कहीं न कहीं अनजाने में हमसे कई बार छोटी छोटी गलतियां हो जाती हैं, जिसे हम अनदेखा कर देते हैं। बाद में वहीं अनदेखी हमारी लिए जानलेवा साबित होती है। उन्होंने कहा कि हमारे पास सक्षम डाक्टरों की टीम है जो इस प्रकार जटिल से जटिल अपरेशन करते हैं।

पिम्स में रियायती दरों पर लोगों का इलाज किया जाता है। पिम्स का उद्देश्य लोगों को अधिक से अधिक से सुविधाएं देकर बेहतर इलाज करना है। पिम्स के भावी डाक्टरों को भी मरीजों की सेवा के लिए समय समय पर प्रेरित किया जाता है।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *