Aaj Ka Rashifal 02 September 2023: आज का राशिफल- इन राशियों के लोग आज वाहन चलाते समय सावधारी बरतें, जाने अपना राशिफल

Daily Samvad
6 Min Read
Daily Horoscope
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 783 शब्द|📅 02 Sep 2023

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 02 September 2023: आज 02 सितंबर 2023 तारीख है, दिन है शनिवार। आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। राशिफल के अनुसार, आज का दिन सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है।

आज कुछ राशियों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं जिनके लिए आज व्यापार आदि में कोई नया मार्ग खुलेगा। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शनिवार का दिन?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी लम्बी यात्रा पर न जाएं। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें और व्यापार में कोई बड़ा-लेन देन न करें। किसी से साझेदारी सोच-विचार कर करें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज आप काम के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं। काम की अधिकता के कारण कुछ तनाव महसूस करेंगें। अपने लोगों से सहयोग मिलेगा। परिवारिक वाद-विवाद से दूर रहें। किसी विशेष कार्य के लिए आप पर सामाजिक या पारिवारिक दबाव बनाया जा सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य से चिंतित रहेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यापार आदि में कोई नया मार्ग खुलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी डील होने से लाभ प्राप्त होगा। किसी परिचित के मिलने से रुका हुआ कार्य पूरा होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज आप किसी बड़े काम में निवेश कर सकते हैं। परिवार और मित्रों का कार्यक्षेत्र में पूर्ण सहयोग मिलेगा। यदि नवविवाहित हैं तो फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में साझेदारों से संबंध मधुर होंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। अपने स्वास्थ्य के कारण आप परेशान रहेंगे। मानसिक तनाव क्लेश बना रहेगा, वाहन आदि संभालकर कर चलाएं अन्यथा चोट लग सकती है। पत्नी व परिवार से मतभेद हो सकते हैं। किसी परिचित का दुखद समाचार मिलेगा। व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। खान-पान पर नियंत्रण रखें। बाहर यात्रा आदि पर जाएं तो वाहन का उपयोग संभालकर करें। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी करीबी के कारण आपके हाथ से बड़ा ऑफर निकल सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। बहुत दिनों से चल रहे खराब स्वास्थ्य से आपको निजात मिलेगी। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त करेंगे। व्यापार में नया क्षेत्र बनेगा। नए लोगों से संबंध स्थापित होंगे, जिससे लाभ होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)

आज आपको अपने किसी परिचित से कार्य क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में आप कोई बड़ा जोखिम अभी न उठाएं। व्यापार-व्यवसाय को चेंज करने का मन हो तो अभी थोड़ा इंतजार करें। व्यर्थ के वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। वाहन आदि चलाते समय सतर्कता बरतें।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)

आज के दिन आप व्यापार में नया काम या नई साझेदारी शुरू न करें नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधीयों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर मन आशंकित रहेगा। पत्नी से किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। वाहन आदि के चलाने में सावधानी रखें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज आप कहीं बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि के चलाने में आज आप सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात को लेकर आपको मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में पुराने साथियों से आपको धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में रुकावट आएगी, बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज का दिन आपको स्वास्थ्य लाभ होगा। व्यापार मे आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कार्यक्षेत्र में नए संबंध स्थापित होंगे। नौकरी वालों को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। न्यायालय पक्ष में विरोधी परास्त होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज आप किसी विशेष अतिथि के आने से प्रसन्नता से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी परिचित व्यक्ति से आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से काम के क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। कोई नया काम आज आपको मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश
ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

VIDEO- Street Food in Jalandhar> इस गोलगप्पे का स्वाद बिल्कुल अलग है…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *