Jalandhar News: जालंधर का ग्रैंड माल बना ठग ट्रैवल एजैंटों का अड्डा, तीसरी-चौथी और पांचवीं मंजिल पर खुल गए फर्जी इमीग्रेशन के दफ्तर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) में फर्जी इमीग्रेशन (Fake immigration) और ट्रैवल एजैंट (Travel Agent) ने लूट मचा रखी है। जालंधर का ग्रैंड माल (Grand Mall) एक बार फिर से फर्जी इमीग्रेशन और ट्रैवल एजैंटों का गढ़ बन गया है। ग्रैंड माल (Grand Mall) की तीसरी, चौथी और पांचवीं मंजिल में बिना लाइसैंस के ट्रैवल एजैंट (Travel Agent) लोगों को ठग रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

जानकारी के मुताबिक बीएमसी चौक (BMC Chowk) के पास स्थित ग्रैंड माल (Grand Mall) एक बार फिर से फर्जी ट्रैवल एजैंटों का अड्डा बन गया है। पुलिस थाना नवी बारादरी के तहत पड़ते Grand Mall में करीब 8 फर्जी ट्रैवल एजैंटों ने दफ्तर खुल गए हैं। पिछले दिनों तीसरी मंजिल पर फर्जी ट्रैवल एजैंट का विवाद भी हुआ था।

Punjab Fake Visa News: पंजाब में फर्जी वीजा घोटाले का पर्दाफाश, 5 लाख रुपये में अमेरिका जाने का सपना, ट्रैवल एजेंट ने किया धोखा
Punjab Fake Visa News

विदेश भेजने का दावा करते हैं

सूत्र बता रहे हैं कि Grand Mall के तीसरी मंजिल पर अलग अलग नाम से दो ट्रैवल एजैंट फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। इनके पास कोई लाइसैंस नहीं है, लेकिन ये विदेश भेजने का दावा करते हैं। इसी तरह चौथी मंजिल पर ट्रैवल एजैंटों के दफ्तर हैं, इनके पास भी कोई लाइसेंस नहीं है।

Fraud-Travel-Agent
Fraud-Travel-Agent

तीन मंजिलों पर ठगी के दफ्तर

ग्रैंड माल (Grand Mall) की पांचवीं मंजिल पर भी ठग ट्रैवल एजैंट हैं, जिनकी शिकायतें भी पलिस को पहुंची हैं। इन ठग ट्रेवल एजैंटों की पुलिस के साथ सीधी सांठगांठ है, जिससे इनके फर्जी दफ्तरों पर छापे नहीं पड़ रहे हैं। फिलहाल आऱटीआई एक्टिविस्ट करणप्रीत सिंह ने ग्रैंड माल में फर्जी दफ्तर खोलकर बैठे ट्रैवल एजैंटों की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की है।

MLA ने अपने नाम की नींव पत्थर को खुद हथौड़े से तोड़ा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *