New Rules From 1 September: अगले महीने से बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। New Rules From 1 September: अगस्त (August) महीना खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में नए महीने से कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं, जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। सितंबर (September) महीने से कुछ खास बदलाव होने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इन बदलावों में एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर क्रेडिट कार्ड नियम तक सब कुछ शामिल है। साथ ही सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को लेकर भी खास घोषणाएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं सितंबर महीने में क्या बदलाव हो सकते हैं।

LPG सिलेंडर की कीमत

सरकार हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बदलाव करती है। कमर्शियल गैस सिलेंडर और एलपीजी की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। ऐसे में इस बार भी एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बदलाव की उम्मीद है।

ATF और CNG-PNG की दरें

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों के साथ-साथ तेल बाजार कंपनियां एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) और सीएनजी-पीएनजी की कीमतों में भी संशोधन करती हैं। इसके चलते पहली तारीख को इनकी कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

फर्जी कॉल से संबंधित नियम

1 सितंबर से फर्जी कॉल और मैसेज पर रोक लग सकती है। ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों को फर्जी कॉल और फर्जी मैसेज पर लगाम लगाने का निर्देश दिया है। इसके लिए TRAI ने सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं। TRAI ने जियो, एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया, बीएसएनएल जैसी टेलीकॉम कंपनियों को 30 सितंबर तक टेलीमार्केटिंग कॉल और कमर्शियल मैसेजिंग को 140 मोबाइल नंबर सीरीज से ब्लॉकचेन आधारित डीएलटी यानी डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट करने को कहा है।

क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम

1 सितंबर से, एचडीएफसी बैंक उपयोगिता लेनदेन पर रिवॉर्ड पॉइंट की सीमा तय करने जा रहा है, जिससे ग्राहक इन लेनदेन पर प्रति माह केवल 2,000 पॉइंट अर्जित कर सकते हैं। थर्ड पार्टी ऐप के जरिए एजुकेशनल पेमेंट करने पर एचडीएफसी बैंक कोई इनाम नहीं देगा। IDFC फर्स्ट बैंक सितंबर 2024 से क्रेडिट कार्ड पर देय न्यूनतम राशि कम कर देगा। भुगतान की तारीख भी 18 से घटाकर 15 दिन कर दी जाएगी।

New Rules From 1 September: अगले महीने से बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

MLA ने अपने नाम की नींव पत्थर को खुद हथौड़े से तोड़ा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *