Kidney Stone: क्या बीयर पीने से हो जाता है पथरी का ईलाज, जाने कितनी है इस बात में सच्चाई

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 282 शब्द|📅 07 Sep 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Kidney Stone: क्या आप उन लोगों में से हैं जो सोचते हैं कि बीयर पीने से गुर्दे की पथरी से छुटकारा मिल सकता है? अगर हां, तो आज ही इस भ्रम को दूर कर लें, क्योंकि ऐसा कुछ नहीं है, यह सिर्फ एक भ्रम है। हां, बीयर पीने से मूत्र में छोटी पथरी को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है, लेकिन यह काम पानी भी कर सकता है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

तो आज जानिए बीयर से पथरी के इलाज के दावे में कितनी सच्चाई है इस बारे में जानते है। अमेरिकन एडिक्शन सेंटर के अनुसार, इस बात का कोई सबूत नहीं है कि शराब पीने से किडनी में पथरी ठीक हो सकती है।

जालंधर में बड़ी लूट, देखें LIVE

हां, लेकिन अगर आप गुर्दे की पथरी के इलाज के लिए बार-बार शराब पी रहे हैं, तो इससे गुर्दे की क्षति, गुर्दे की विफलता, रक्तचाप, कैंसर, कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल, लोग सोचते हैं कि बीयर पीने से आपको बार-बार पेशाब आएगी, इसलिए शरीर से पथरी निकालने में आसानी होगी।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

एसीसी की रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि शराब हो या बीयर, कुछ भी किडनी की पथरी को बाहर निकालने में मदद नहीं करता है। तो या तो आपको सर्जरी करानी पड़ेगी या फिर डॉक्टर पथरी के हिसाब से आपकी दवा लिखेंगे। हाल ही में WHO ने शराब की एक बूंद को भी खतरनाक माना है।

VIDEO- Street Food in Jalandhar> इस गोलगप्पे का स्वाद बिल्कुल अलग है…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *