Chanakya Niti: चाणक्य नीति की इन बातों का रखें ध्यान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की गणना विश्व के श्रेष्ठतम विद्वानों में की जाती है। उनके द्वारा रचित चाणक्य नीति को आज भी कई युवाओं द्वारा पढ़ा जाता है। चाणक्य नीति में सफलता प्राप्त करने के कई गुणों के विषय में विस्तार से बताया गया है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

आचार्य की नीतियों में कई ऐसे गुण छिपे हुए हैं, जिनका पालन करने से व्यक्ति कई प्रकार की समस्याओं को आसानी से पार कर लेता है। चाणक्य नीति के इस भाग में हम ऐसे ही एक विषय पर बात करेंगे और जानेंगे कि व्यक्ति को अपना व्यवहार कैसा रखना चाहिए?

चाणक्य नीति

अर्थात- व्यक्ति के आचरण से कुल का पता चलता है। बोली से देश का और आदर भाव से प्रेम का ज्ञान होता है। साथ ही शरीर देखकर व्यक्ति के भोजन का पता चलता है।

लव मैरिज के बाद घरवालों ने बेटी और दामाद को पीटा, देखें LIVE

चाणक्य नीति के इस श्लोक में आचार्य चाणक्य बता रहे हैं कि व्यक्ति के आचरण से उसके कुल का पता चलता है। जिस व्यक्ति को अपने परिवार व शिक्षकों से अच्छी शिक्षा प्राप्त होती है, उनका आचरण भी अच्छा और सौम्य होता है।

यदि व्यक्ति का आचारण स्वीकार्य नहीं होता है तो पहला प्रश्न उसके कुल और परिवार के आदर्शों पर ही किया जाता है। इसके बाद आचार्य चाणक्य बताते हैं कि बोली से व्यक्ति के देश का पता चलता है और आदर-सत्कार से यह ज्ञान होता है कि व्यक्ति के भीतर का स्वभाव कैसा है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

अंत में आचार्य चाणक्य बताते हैं कि एक व्यक्ति के शरीर से उसके भोजन या खान-पान का पता लगाया जा सकता है। व्यक्ति का शरीर यदि स्वस्थ है तो यह कहा जाता है कि व्यक्ति पौष्टिक आहार ग्रहण करता है और जो अपने खान-पान का ध्यान नहीं रखते हैं, उसका प्रभाव उनके शरीर पर साफ नजर आता है।

पंजाब पुलिस के इस SHO पर लगे संगीन आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *