महाबीर सेठ
डेली संवाद, जालंधर
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मेयर सुनील ज्योति के बाद अब कांग्रेस के ही विधायक सुशील रिंकू ने शहर की चरमराई व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की है। विधायक सुशील रिंकू ने कहा है कि नगर निगम का सिस्टम पूरी तरह से फेल है। शहर में सफाई का बुरा हाल है। स्ट्रीट लाइट बंद है। कौंसलर असहाय हो गए हैं। कौसलर साथियों को निगम से एक ढकक्न नहीं मिल रहा है, कि वे खुले मैनहोल को ढक सकें। शहर में चारों तरफ गंदगी हैं। अफसरों में करप्शन बढ़ गया है। लोगों को सुविधाएं देने की बजाए उन्हें परेशान किया जा रहा है।
CT और Aryan ग्रुप की रद्द हो सकती है मान्यता, दर्ज हो सकता है देशद्रोह का मामला
विधायक सुशील रिंकू ने कहा है कि यह मेरी चेतावनी है कि मेरी गैर हाजिरी में उनके हलके में लोगों का जो नुकसान पहुंचाया गया है, उससे अफसर बाज आ जाएं। उन्होंने कहा कि परेशान करने के लिए अफसर पहुंच जाते हैं, लेकिन कोई सुविधा नहीं देेते हैं। आपको बता दें कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार है। जालंधर में कांग्रेस के मेयर जगदीश राजा हैं।
सुशील रिंकू ने कहा कि महकमे के मंत्री नवजोत सिद्धू ग्राउंड की बजाए हवाहवाई बातें करते हैं। उन्हें जनता के हित वाली पालिसी बनाने की बजाए लोगों को परेशान करने में मजा आ रहा है। इसमें कुछ ब्यूरोक्रेट भी शामिल हैं। रिंकू ने कहा कि पंजाब की कैप्टन सरकार लोगों की हर दुख और तकलीफ में खड़ी है। कैप्टन के निर्देशानुसार वे गरीबों के साथ खड़े हैं, उनके साथ धक्केशाही नहीं होने देंगे।
आपको बता दें कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार है। जालंधर में नगर निगम के मेयर भी कांग्रेसी जगदीश राजा हैं। जो विधायक राजिंदर बेरी के खास बताए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले शहर की चरमराई व्यवस्था को लेकर भाजपा के पूर्व मेयर सुनील ज्योति ने मेयर जगदीश राजा को खरी-खोटी कही थी। आज कांग्रेस के ही विधायक ने निगम के फेल होने का ठप्पा लगा दिया है।
देखें वीडियो, क्या बोले विधायक सुशील रिंकू
https://www.youtube.com/watch?v=NowGYo8J-Z4&t=53s