Aaj ka Panchang: आज कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि, भगवान गणेश की करें पूजा, मनोवांछित फल की होगी प्राप्ति

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 451 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 28 August 2024: आज बुधवार है। वैदिक पंचांग के अनुसार, बुधवार (Wednesday) 28 अगस्त यानी आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। इस शुभ अवसर पर भगवान गणेश (Lord Ganesha) की भक्ति भाव से पूजा की जा रही है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए भगवान गणेश के निमित्त व्रत रखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

पंडित प्रमोद शास्त्री की मानें तो आज सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इस योग में भगवान गणेश की पूजा करने से साधक के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। आईए, पंडित प्रमोद शास्त्री से आज का पंचांग एवं राहुकाल जानते हैं।

Lord Ganesh-ji
Lord Ganesh-ji

शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat)

पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि आज यानी 28 अगस्त को दिन भर है। इस तिथि का समापन 29 अगस्त को देर रात 01 बजकर 19 मिनट तक है। इसके बाद एकादशी तिथि शुरू होगी।

सर्वार्थ सिद्धि योग

भाद्रपद माह की दशमी तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग प्रातः काल 05 बजकर 57 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 53 मिनट है। इसके साथ ही वणिज करण का भी निर्माण हो रहा है। साथ ही मृगशिरा और आर्द्रा नक्षत्र का भी संयोग है।

भद्रावास योग

भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पर भद्रावास योग का संयोग बन रहा है। आज के दिन भद्रा स्वर्ग में रहेंगी। भद्रा दोपहर 01 बजकर 22 मिनट से लेकर देर रात 01 बजकर 19 मिनट तक स्वर्ग में रहेंगी। इस दौरान भगवान गणेश की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी।

Vinayaka Chaturthi
Vinayaka Chaturthi

आज का पंचांग (Panchang 28 August 2024)

सूर्योदय – सुबह 05 बजकर 57 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 06 बजकर 47 मिनट पर

चन्द्रोदय- देर रात 01 बजकर 19 मिनट पर

चंद्रास्त- दोपहर 03 बजकर 04 मिनट पर

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 28 मिनट से 05 बजकर 13 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 22 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 47 मिनट से 07 बजकर 09 मिनट तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12 बजे से 12 बजकर 45 मिनट तक

अशुभ समय

राहु काल – दोपहर 12 बजकर 22 मिनट से 01 बजकर 58 मिनट तक

गुलिक काल – सुबह 10 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 22 मिनट तक

दिशा शूल – उत्तर

Aaj ka Panchang: आज कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि, भगवान गणेश की करें पूजा, मनोवांछित फल की होगी प्राप्ति

ताराबल

भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल

मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर

Aaj ka Panchang: आज कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि, भगवान गणेश की करें पूजा, मनोवांछित फल की होगी प्राप्ति

VISA Hub और Kingdom Consultant भी निकले ठग

https://youtu.be/da-hI8pgV3o
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *