Stress Relieving Foods: तनाव से कई गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है, स्ट्रेस से राहत दिलाएंगे ये फूड्स

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Stress Relieving Foods: आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी को भी तनाव हो सकता है। स्ट्रेस में किसी भी काम में ध्यान लगाना मुश्किल होता है। इसके अलावा तनाव से हमारी सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर समस्या का भी खतरा रहता है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

तनाव के कारण कई लोगों के स्किन और बालों पर भी असर पड़ता है। स्ट्रेस के कारण हेयर फॉल की समस्या बढ़ जाती है। आज आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जो आपको तनाव से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।

बेरीज- बेरीज तनाव को कम करने में मदद करते हैं। इनमें एंटी ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है। जिससे आपका तनाव काफी हद तक कम होता है। आप अपनी डाइट में स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, जामुन आदि फल शामिल कर सकते हैं। ये विटामिन-सी का मुख्य स्रोत हैं। जो तनाव और चिंता से राहत दिलाते हैं।

स्वीट पोटेटो- स्वीट पोटेटो खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद। इसमें मौजूद गुण तनाव के स्तर को कम करने में मदद कर सकती है। इसमें विटामिन-सी और पोटैशियम पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं, जो तनाव को कम करते हैं।

फैटी फिश- फैटी फिश सेहत संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में कारगर होती हैं। इन्हें खाने के कई लाभ हैं। ये स्ट्रेस को कम करने में भी मदद करती हैं। तनाव को कम करने के लिए आप सैल्मन, सार्डिन, मैकेरल आदि फैटी फिश खा सकते हैं, जो मूड में सुधार करती हैं।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

लहसुन- लगभग हर किचन में लहसुन का उपयोग किया जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाती है। लहसुन खाने से स्ट्रेस भी कम होता है।

नट्स- पोषक तत्वों से भरपूर नट्स सेहत संबंधी कई समस्याओं को कम करने में मददगार है। इन्हें डाइट में शामिल करने से तनाव को कम किया जा सकता है। स्ट्रोस को दूर करने के लिए आप बादाम, पिस्ता, अखरोट आदि का सेवन कर सकते हैं।

डार्क चॉकलेट- डार्क चॉकलेट एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है, जो एंग्जाइटी की समस्या से राहत दिलाती है। इसे खाने से तनाव में बढ़ाने वाले हार्मोन नियंत्रित होते हैं।

पुलिस ही बेचती है चिट्टा! किसानों का बड़ा खुलासा..



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *