Karela Ke Fayde: करेला के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 374 शब्द|📅 21 Sep 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Karela Ke Fayde: करेले का नाम सुनते ही कड़वाहट के कारण लोगों का मुंह बन जाता है। खाने में कड़वी यह सब्जी बहुत कम ही लोगों को पसंद आती है, लेकिन करेला कई गुणों से धनी होता है। इसमें आयरन, विटामिन-सी, जिंक, पोटैशियम और की पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

यह सब्जी शुगर के मरीजों के लिए किसी दवा से कम नहीं है। करेला खाने के कई लाभ हैं। यह शरीर को बीमारियों से बचाने में अहम भूमिका निभाता है। तो चलिए जानते हैं करेले खाने के अनगिनत फायदे।

शुगर के मरीजों के लिए रामबाण- करेला में औषधीय गुण पाए जाते हैं। जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उनके लिए करेला किसी वरदान से कम नहीं है। यह प्राकृतिक रूप से रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में मदद करता है।

ब्लड शुगर का स्तर सामान्य करने के लिए आप अपनी डाइट में करेले का जूस शामिल कर सकते हैं या उबला हुआ करेला भी खा सकते हैं। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है और कैलोरी कम होता है। जिससे आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और पाचन भी बेहतर रहता है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

दिल को स्वस्थ रखता है- करेला में पोटैशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। इसके अलावा इसमें मौजूद पोटैशियम हाई ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में मदद करता है।

पाचन को दुरुस्त करे- आयुर्वेद में करेले का उपयोग पाचन संबंधी समस्या को कम करने के लिए औषधि के रूप में किया जाता है। यह आंत के स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देता है।

इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है- करेले में विटामिन-सी पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। जिससे आप कई तरह के संक्रमण से बच सकते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद- करेला विटामिन-ए का समृद्ध स्रोत है, जो आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

पुलिस ही बेचती है चिट्टा! किसानों का बड़ा खुलासा..

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *