Punjab News: CM मान के पत्र का राज्यपाल ने दिया जवाब, मांगा 50 हजार करोड़ का हिसाब

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 310 शब्द|📅 23 Sep 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत द्वारा राज्यपाल को लिखे गए पत्र का जबाव आ गया है। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने पंजाब सरकार से 50 हजार करोड़ रुपये के कर्ज का हिसाब मांग लिया है। इसे आम आदमी पार्टी (आप) की मौजूदा सरकार ने अब तक के अपने कार्यकाल के दौरान लिया है।

बता दे कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को राज्यपाल को पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने केंद्र सरकार से आरडीएफ के बकाया 5637 करोड़ रुपये जारी कराने की खातिर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के समक्ष पंजाब का यह मुद्दा उठाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

अब जवाब में राज्यपाल पुरोहित ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में लिखा कि 5637 करोड़ रुपये के ग्रामीण विकास फंड (RDF) के बारे में आपका पत्र मिल गया है। इसमें आपने मुझे यह मामला प्रधानमंत्री के समक्ष उठाने को कहा है। सबसे पहले मैं बताना चाहूंगा कि पंजाब के लोगों की सेवा करना मेरा कर्तव्य है।

Punjab News: CM मान के पत्र का राज्यपाल ने दिया जवाब, मांगा 50 हजार करोड़ का हिसाब

राज्यपाल ने पत्र में लिखा कि उन्हें मीडिया रिपोर्टों से जानकारी मिली है कि पंजाब सरकार ने उनके समक्ष यह मामला लाने से पहले सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। ऐसे में यही उचित होगा कि मामले में कोई भी अगला कदम उठाने से पहले सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का इंतजार कर लिया जाए।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

इसके अलावा राज्यपाल ने राज्य की वित्तीय स्थिति के संबंध में लिखा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पंजाब पर लगभग 50,000 करोड़ का कर्ज बढ़ गया है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से ऋण की इस भारी-भरकम राशि के उपयोग संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान करने को कहा है।

पंजाब के फिरोजपुर में ऐसा क्या हो गया, कि लोग की खुशी हो गई दोगुना

https://youtu.be/gWzaA-SeEQs
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *