डेली संवाद, हरियाणा। Political News: हरियाणा में राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि हरियाणा में भाजपा नेता को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता का नाम आशीष गुलाटी बताया जा रहा है। पुलिस ने आशीष गुलाटी को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश
बताया जा रहा है कि हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का OSD बनकर भाजपा नेता आशीष गुलाटी ने पुलिस महकमें में नौकरी लगवाने का झांसा देकर करीब 27 लाख रुपए हड़प लिए है। आरोपी आशीष गुलाटी ने अपने भांजा लक्ष्य दत्ता के साथ मिलीभगत करके धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया।
ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR
पुलिस ने अंबाला भाजपा मंडल का उपप्रधान आशीष गुलाटी व उसके भांजे लक्ष्य दत्ता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आशीष गुलाटी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसका भांजा लक्ष्य दत्ता अभी फरार है। आशीष को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।