Male Extinction: क्या आने वाले समय में धरती से गायब हो जाएंगे पुरुष? रिपोर्ट में हुआ हैरान कर देने वाला खुलासा

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 415 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, नई दिल्ली। Male Extinction: एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसने सभी को हैरान कर रख दिया है। दरअसल हाल ही में आई एक रिपोर्ट ने सभी को चौंका दिया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भविष्य में ऐसी स्थिति आ सकती है कि धरती पर सिर्फ लड़कियां हीं जन्म लेंगी। लड़के जन्म लेना बंद कर देंगे। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि धरती पर एक समय ऐसा आएगा जब पुरुष होंगे ही नहीं, सिर्फ महिलाएं होंगी।

Y chromosomes धीरे-धीरे सिकुड़ रहा

इस अध्ययन रिपोर्ट से पता चला है कि वाई क्रोमोसोम (Y chromosomes) धीरे-धीरे सिकुड़ रहा है और अंततः गायब हो सकता है। वाई क्रोमोसोम पुरुष लिंग का निर्धारण करने के लिए महत्वपूर्ण है। इसके गायब होने का परिणाम एक ऐसी दुनिया में हो सकता है, जहां केवल लड़कियां ही पैदा होंगी।

Male Extinction
Male Extinction

दरअसल महिलाओं के शरीर में दो X (एक्स) क्रोमोसोम (X chromosome) और पुरुष शरीर में एक X और एक Y (वाय) क्रोमोसोम होता है। महिला और पुरुष के XX क्रोमोसोम मिलते हैं तो भ्रूण लड़की बनता है और जब XY क्रोमोसोम मिलते हैं, तब लड़का पैदा होता है।

लड़का पैदा होने के लिए Y क्रोमोसोम होना जरूरी

यानी लड़का पैदा होने के लिए Y क्रोमोसोम का होना जरूरी है। अगर पुरुषों का Y क्रोमोसोम खत्म हो जाए, तो फिर लड़के पैदा ही नहीं होंगे सिर्फ लड़कियां पैदा होंगी और फिर इंसान ही नहीं बचेंगे। एक नई रिसर्च में कुछ ऐसा ही खतरा जताया गया है, जो कहती है कि Y क्रोमोसोम कम होते जा रहे हैं।

Y क्रोमोसोम के 900 में से 55 सक्रिय जीन ही बचे

इस अध्ययन से पता चला है कि वाई क्रोमोसोम खराब हो रहा है। इसके अनुसार, X और Y की जोड़ी एक साधारण क्रोमोसोम हैं। इससे पता चलता है कि दोनों एक ही समय से थे। इसका मतलब यह होना चाहिए कि 166 मिलियन वर्षों में Y क्रोमोसोम के 900 में से 55 सक्रिय जीन ही बचे हैं।

55 जीन 11 मिलियन वर्षों में खत्म हो जाएंगे

मनुष्य और प्लैटिपस अलग-अलग विकसित हो रहे हैं। यह प्रति दस लाख वर्ष में लगभग पांच जीन की हानि है. इस दर पर, अंतिम 55 जीन 11 मिलियन वर्षों में खत्म हो जाएंगे। द वीक में पहले प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकांश Y दोहराव वाले ‘जंक डीएनए’ से बने हैं।

Male Extinction: क्या आने वाले समय में धरती से गायब हो जाएंगे पुरुष? रिपोर्ट में हुआ हैरान कर देने वाला खुलासा

VISA Hub और Kingdom Consultant भी निकले ठग

https://youtu.be/da-hI8pgV3o
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *