Healthy Snacks For Diabetics: डायबिटीज के मरीज नाश्ते में जरूर खाएं ये चीजें

Daily Samvad
3 Min Read
tips, hacks, benefits
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 455 शब्द|📅 27 Sep 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Healthy Snacks For Diabetics: दुनियाभर में डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इस बीमारी का मुख्य कारण है बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान। इस बीमारी में किडनी, आंखें, लिवर, हार्ट और अन्य कई अंग कमजोर पड़ जाते हैं।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

डायबिटीज का कोई इलाज नहीं है, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव कर ब्लड शुगर का स्तर सामान्य किया जा सकता है। शुगर के मरीजों के लिए नाश्ता सबसे जरूरी है। अगर आप भी बढ़ते शुगर से परेशान हैं, तो नाश्ते में इन चीजों को जरूर शामिल करें।

पालक पत्ते का चाट

पालक का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसे खाने से शरीर में रक्त शर्करा के स्तर में सुधार होता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए पालक पत्ते का चाट हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। इसे आप नाश्ते के रूप में खा सकते हैं। आप इसे काम सामग्री में आसानी से घर पर बना सकते हैं

मसूर दाल का चीला

भारतीय नाश्ते में चीला काफी लोकप्रिय है। डायबिटीज के मरीजों के लिए मसूर दाल का चीला फायदेमंद साबित हो सकता है। इस दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो होता है, जो शुगर को कंट्रोल करने में मददगार है। इसके अलावा यह दाल प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है। आप इस दाल का पेस्ट बनाकर घोल तैयार कर लें, इसमें बारीक कटी शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज और नमक डालें, कम तेल में इस चीला को बनाएं।

भुने हुए नट्स

नट्स पोषक तत्वों का खजाना है। ये अनसैचुरेटेड फैट, कैल्शियम और कई विटामिन्स से भरपूर होते हैं। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो नाश्ते में भुने हुए नट्स खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

पनीर के इस्तेमाल से कई तरह की डिशेज बनाई जाती है, लेकिन शुगर के मरीजों के लिए ग्रील्ड पनीर अच्छा ऑप्शन है। आप इसे स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं। इसका कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है और इसमें कार्ब्स भी कम होते हैं, जिससे यह रक्त शर्करा के स्तर को कंट्रोल करता है।

इडली

इडली काफी हल्का और हेल्दी नाश्ता होता है। वेट लॉस डाइट में भी इडली शामिल करने की सलाह दी जाती है। डायबिटीज में बाजरा, रागी या ज्वार के आटे से बनी इडली पौष्टिक होती है।

भेलपुरी

स्वादिष्ट भेलपुरी खाना भला किसे पसंद नहीं होगा। शुगर के मरीज भी इस स्नैक्स का स्वाद ले सकते हैं। आप इसे घर पर ही कम समय में बना सकते हैं। मुरमुरा, प्याज, टमाटर, पापड़ी, भुनी हुई चना दाल, धनिया पत्ती आदि से भेलपुरी बनाया जाता है।

जालंधर की सबसे स्वादिष्ट आलू टिक्की, देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *