World Heart Day: क्या है एनजाइन, इसके लक्षण, कारण व उपचार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 427 शब्द|📅 26 Sep 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। World Heart Day: एनजाइना सीने में दर्द का एक प्रकार है, जो तब होता है जब हृदय में सही तरीके से बल्ड का सर्कुलेशन नहीं हो पाता। ऐसे में सीने में बहुत तेज दर्द के साथ दबाब, भारीपन और जकड़न का एहसास होता रहता है। एनजाइना को एनजाइना पेक्‍टोरिस (angina pectoris) या इस्‍केमिक चेस्‍ट पेन (ischemic chest pain) के नाम से भी कहा जाता है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

एनजाइना कोरोनरी धमनी की बीमारी (coronary artery disease) का एक लक्षण है। हार्ट की इस बीमारी में होने वाला दर्द बार-बार होता है। इसके लक्षणों को बिल्कुल भी इग्नोर न करें और तुरंत डॉक्टर से मिलें क्योंकि एक बार एनजाइना होने के बाद भी यह प्रॉब्लम बार-बार होने का खतरा बना रहता है।

एनजाइना के कारण क्या है?

एनजाइना की समस्या तब होती है जब हार्ट की मसल्स की सही मात्रा में ब्लड की सप्लाई नहीं हो पाती। ब्लड ऑक्सीजन ले जाने का काम करता है, तो जब इन मसल्स को सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है, तो इससे एनजाइना की प्रॉब्लम हो जाती है।

एनजाइना के अन्य कारण

कोरोनरी धमनियों की अंदरूनी दीवारों पर वसा जमा होने के चलते वे छोटी होने लगती हैं। धमनियों के अंदर से सिकुड़ने को एथेरोस्क्लेरोसिस कहा जाता है। आर्टनरीज़ में फैट जमा होने के पीछे और भी कई कारण हैंः-

  • अनहेल्दी डाइट
  • धूम्रपान
  • बैड कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना
  • मोटापा
  • बढ़ती उम्र
  • डायबिटीज
  • आनुवांशिक कारक या फैमिली हिस्ट्री

एनजाइना के लक्षण

  • छाती में जकड़न फील होना।
  • अजीब का प्रेशर फील होना।
  • सांस लेने में कठिनाई होना।
  • हाथ और कंधे में दर्द होना।
  • दांतों और जबड़ों में दर्द होना।
  • सीने में जलन होना।
  • गले व गर्दन में भी दर्द का एहसास।
  • पेट में जलन होना।
  • कमजोरी महसूस होना।
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’
  • लगातार पसीना आना।
  • खट्टी डकारें आना।
  • जी मिचलने की समस्या होना।
  • ऐंठन होना।

एनजाइना का निदान

जैसा कि ऊपर बताया गया है कि इसमें सीने में दर्द होता है, जो कई लोग समझ नहीं पाते कि ये नॉर्मल पेन है या एनजाइना, तो इसे हल्के में न लेते हुए दर्द होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। साथ ही कुछ टेस्ट भी इसकी कंडीशन का पता लगाया जा सकता है –

  • ब्लड टेस्ट
  • स्ट्रेस टेस्ट
  • ईसीजी
  • इकोकार्डियोग्राफी
  • कोरोनरी एंजियोग्राफी
  • स्ट्रेस टेस्ट

एनजाइना का इलाज- एनजाइना की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर मरीज को दवाओं या सर्जरी की सलाह देते हैं।

जालंधर की सबसे स्वादिष्ट आलू टक्की, देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *