Home Remedies to Reduce Wrinkles: घरेलू नुस्खों की मदद से बनी रह सकती हैं लंबे समय तक जवां, जाने कैसे?

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 415 शब्द|📅 26 Sep 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Home Remedies to Reduce Wrinkles: वैसे तो बहुत ज्यादा धूप का एक्सपोजर, पॉल्यूशन स्किन को खराब करते ही हैं, लेकिन स्किन से जुड़ी कई सारी प्रॉब्लम्स के लिए हमारी कुछ आदतें भी जिम्मेदार होती हैं। चेहरे पर समय से पहले नजर आने वाली झुर्रियों का सीधा कनेक्शन हमारी अनहेल्दी हैबिट्स से है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

जिसकी वजह से 30 की उम्र में ही चेहरे पर बुढ़ापे के लक्षण नजर आने लगे हैं, तो इन्हें दूर करने का एकमात्र ऑप्शन मेडिकल ट्रीटमेंट ही नहीं है, बल्कि कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी रिंकल्स की प्रॉब्लम को कर सकती हैं दूर। जान लें इनके बारे में।

एग व्हाइट- एग व्हाइट से भी रिंकल्स की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। अंडे को तोड़कर उसकी सफेदी को फेटने के बाद अपने चेहरे पर लगा लें। एग व्हाइट स्किन में कसावट लाता है। यह छोटी-छोटी फाइन लाइंस को भी कम करता है। एग व्हाइट पोर्स को भी खोलता है और स्किन से एक्स्ट्रा सीबम को एब्जॉर्ब करता है।

नारियल तेल- चेहरे पर जहां- जहां रिंकल्स नजर आ रहे हैं, वहां पर नारियल तेल से मसाज करें। साथ ही नारियल तेल की मसाज से चेहरे की चमक भी बढ़ती है। ये फेस के रिंकल्स को मिटाने में मदद करेगा क्योंकि नारियल तेल स्किन को मॉयश्चराइज रखता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

एलोवेरा- एलोवेरा की पत्तियों से उसका जेल निकालकर चेहरे पर इससे मसाज करें। एलोवेरा में विटामिन ई की अच्छी-खासी मात्रा मौजूद होती है, जो स्किन के टेक्सचर को सुधारती है। आप चाहें तो एलोवेरा को एग व्हाइट के साथ मिक्स करके भी चेहरे पर अप्लाई कर सकती हैं। यह फेस पैक डाई स्किन के लिए भी बहुत बेहतरीन होता है।

ग्रीन टी- फेस की रिंकल्स के आप ग्रीन टी को शहद के साथ मिलाकर इस्तेमाल कर सकती है। ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो स्किन, रिंकल्स को कम और स्किन के ढीलेपन को कम करने में हेल्प करता है।

दही- दही में ऑलिव ऑयल को मिक्स करके पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को रिंकल्स वाली जगह पर लगाएं। वैसे इसे पूरे चेहरे पर भी अप्लाई कर सकते हैं। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड और दूसरे नेचुरल एंजाइम्स पोर्स को साफ करते हैं, स्किन को टाइट करते हैं और रिंकल्स की समस्या दूर करते हैं।

जालंधर की सबसे स्वादिष्ट आलू टिक्की, देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *