Bengal Bandh: BJP नेता पर हुआ जानलेवा हमला, कई राउंड की फायरिंग; देखें Video

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 338 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, नई दिल्ली। Bengal Bandh: नबन्ना मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा हुई कार्रवाई के खिलाफ भाजपा ने आज 12 घंटे के लिए बंगाल बंद का एलान किया। राज्य के अलग-अलग जिलों में भाजपा नेताओं ने सड़क पर उतरकर लोगों से बंगाल बंद में सहयोग करने की अपील की।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

वहीं, इस दौरान कई जगहों पर टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। वहीं, भाटपाड़ा में बीजेपी नेता पर फायरिंग हुई है। इस हमले में पार्टी के नेता प्रियंगु पांडे (Priyangu Pandey) और उनका ड्राइवर घायल हो गया।

भाजपा नेता पर चलाई गई गोली

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। बीजेपी पश्चिम बंगाल ने एक्स हैंडल पर इस घटना का वीडियो शेयर किया है। 25 सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोगों की भीड़ भाजपा नेता की गाड़ी पर पत्थरबाजी कर रहे हैं, इसी बीच छिपकर एक शख्स गोली चलाता दिख रहा है। यह गोली कार ड्राइवर को लगी।

टीएमसी के गुंडों ने गोलियां चलाई: भाजपा

वीडियो के कैप्शन में पार्टी ने लिखा,”भाटपाड़ा में भाजपा नेता प्रियंगु पांडे की गाड़ी पर टीएमसी के गुंडों ने गोलियां चलाईं, जिससे उनका ड्राइवर घायल हो गया। यह ममता बनर्जी की घिनौनी हताशा का प्रदर्शन है! चाहे वे कितना भी खून बहा दें।

bjp
bjp

बंगाल बंद एक शानदार सफलता है क्योंकि बंगाल में बहुत कुछ हो चुका है! ममता के गुंडे और उनकी कठपुतली पुलिस हमें सड़कों से नहीं डरा पाएगी। भाजपा तब तक लड़ती रहेगी जब तक उनका भ्रष्ट शासन खत्म नहीं हो जाता।”

सात राउंड हुई फायरिंग: अर्जुन सिंह

बीजेपी नेता अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी गाड़ी पर सात राउंड फायरिंग हुई। अर्जुन सिंह ने आगे कहा कि ये सब एसीपी की मौजूदगी में हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रियंगु की हत्या की साजिश थी। टीएमसी के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे इस तरह की चीजें कर रहे हैं।

Bengal Bandh: BJP नेता पर हुआ जानलेवा हमला, कई राउंड की फायरिंग; देखें Video

VISA Hub और Kingdom Consultant भी निकले ठग

https://youtu.be/da-hI8pgV3o
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *