Aaj Ka Rashifal 29 September 2023: आज से शुरू हो रहा है पृतपक्ष, कई राशियों के बदलेंगे ग्रहचाल, पढ़ें अपना राशिफल

Daily Samvad
9 Min Read
Daily Horoscope
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 29 September 2023: आज शुक्रवार है। तारीख 29 सितंबर 2023 है। शुक्रवार का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। दैनिक राशिफल के अनुसार, आज के दिन कुछ राशियों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता हैं। वहीं, कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें आज स्वास्थ्य के प्रति अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है।

आज से पितृ पक्ष प्रारंभ हो रहा है। हर साल अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से लेकर अश्विन माह की अमावस्या तक पितृ पक्ष मनाया जाता है। इस अवसर पर पितरों को तर्पण किया जाता है। साथ ही पिंडदान और श्राद्ध कर्म किया जाता है। आईए, पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए शुक्रवार का दिन कैसा रहने वाला है?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आप किसी बात विवाद में फंस सकते हैं। अधिकारी वर्ग से मतभेद हो सकता है। इस कारण आपको कार्यक्षेत्र में प्रॉब्लम आ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मौसम के कारण स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। व्यापार के लिए आज का दिन सामान्य है। आर्थिक स्थिति में ज्यादा अंतर दिखाई नहीं पड़ेगा। परिवार में पत्नी और बच्चों के लिए मन में चिंताएं बनी रहेगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छा रहने वाला है। आपके अंदर एक पॉजिटिव ऊर्जा काम करती दिखाई देगी। आज आप नेगेटिव थॉट से बचें। यह आपके लिए अच्छा नहीं है। किसी नए कार्य की शुरुआत करना आज आपके लिए अच्छा रहेगा, परंतु काम का सीक्रेट किसी के साथ शेयर न करें। आज आप जिस आर्थिक मदद के लिए प्रयास कर रहे हैं, वह आपको प्राप्त हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति ठीक रहेगी। अधिकारी वर्ग आपके व्यवहार से संतुष्ट रहेंगे। परिवार में पुराने मतभेद दूर होकर आपसी सामंजस्य बनेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है, जिस कारण आपका मन प्रसन्न दिखाई देगा। आज पुराना रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है, जिससे आपको बड़े आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी वर्ग के लोगों के लिए विशेष पदोन्नति मिल सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। पत्नी और बच्चों के लिए आज आप शॉपिंग आदि कर सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी वाला हो सकता है। आज आपको लोन आदि चुकाने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ सकती है, जिस कारण आपको कहीं अपमानित भी होना पड़ सकता है। आज आर्थिक क्षेत्र में ज्यादा उलट फिर करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह विचार लें। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज आप अपने भी स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पत्नी से चल रहे हैं मतभेद कम होंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आज आपका मन अशांत रहेगा, जिसका एक कारण आपका स्वास्थ्य भी हो सकता है। आज स्वास्थ्य के चलते आपको कुछ समस्याएं महसूस होगी। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन किसी नुकसान की संभावना नहीं दिखती है। आज आपका पारिवारिक मैटर से आपका मन परेशान रह सकता है। परिवार के लोग आपका विरोधी बन सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आने वाला रहेगा। आज आपके परिवार में किसी का जॉब लगने से आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार दिखाई पड़ेगा, जिस कारण घर में एक खुशी का माहौल देखने को मिलेगा। यदि आप नौकरी करते हैं, तो आपको अपने अधिकारी वर्ग से समर्थन प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में भी स्थिति ठीक रहेगी। आज कोई बड़ा कार्य शुरू करने का विचार यदि मन में है, तो आप कर सकते हैं। परिवार में विवादों में विराम लगेगा। आज आप परिवार के साथ सहज महसूस करेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज आप कुछ महत्वपूर्ण कार्य करने का मन में विचार बना सकते हैं, जो सफल होगा। साथ ही आपको नौकरी में आपके अधिकारी वर्गों से विशेष सम्मान और पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में समझौता कर सकते हैं, जिससे आपको लाभ होगा। आज का दिन परिवार के लिए अच्छा रहेगा। घर में कोई नया मेहमान आ सकता है। साथ ही परिवार के लोगों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)

आज आप किसी नए कार्य के लिए मन में प्लान बना सकते हैं, जिस कारण आप किसी मित्र से आर्थिक सपोर्ट मांग सकते हैं। परंतु आज आपका काम अधूरा रह सकता है, जिस कारण मन अशांत रहेगा। आज किसी कार्य विशेष के लिए आप पर पारिवारिक दबाव बन सकता है, जिससे आप ना चाह कर भी कोई निर्णय दबाव में आकर ले सकते हैं। इसका परिणाम आपके हित में होता दिखाई नहीं दे रहा है। परिवार में पत्नी और बच्चों के लिए आप भविष्य को देखते हुए कोई निर्णय ले सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)

आज आप किसी कार्य को लेकर काफी परेशान दिखाई दें। साथ ही कार्य के लिए आप कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही आपका कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट आज रुक सकता है, जिस कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज व्यापार-व्यवसाय में स्थिति कुछ विपरीत दिखाई देगी। परिवार में आपसी तनाव की स्थिति निर्मित होगी। पत्नी का किसी से विवाद हो सकता है। आज बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान दिखाई देंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आप कोई नया कार्य करने का मन में विचार बना रहे हैं, जिसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। साथ ही आज आपका मन अध्यात्मिक ऊर्जा से भरा रहेगा, जिस कारण घर में मांगलिक कार्य के योग बन सकते हैं। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी वर्ग वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके अधिकारी आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। परिवार में पैतृक संपत्ति में आपको आपका हक मिल सकता है। पत्नी और बच्चों के साथ आज का दिन अच्छा गुजरने वाला है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आप किसी विशेष कार्य को लेकर जो योजना बना रहे हैं, वह सफल होगी। साथ ही आपको कोई महत्वपूर्ण पद से नवाजा जा सकता है, जिस कारण सामाजिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। पुराने विवादों को भूलकर परिवार में सामंजस्य की स्थिति देखने को मिलेगी और आपको किसी विशिष्ट कार्य के लिए परिवार के साथ कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। पत्नी के साथ आज आपके संबंध अच्छे रहेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। व्यापार और नौकरी को लेकर आपके मन में चिंताएं बनी रहेगी। पुरानी जगह से आज आपका कार्य भी बिगड़ सकता है, जिस कारण आप आर्थिक रूप से परेशान दिखाई देंगे। किसी को बड़ी धनराशि आज उधर में देना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। परिवार में कुछ बातों को इग्नोर करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। पत्नी और बच्चों के लिए कोई भविष्य की निधि उनके नाम से सुरक्षित कर सकते हैं। आज वाहन आदि खरीदने का योग बन रहा है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

पंजाब में कुर्ताफाड़ गैंग का कहर, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *