Punjab News: पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, इंजीनियर से रिश्वत मांगने वाले अफसर को किया सस्पैंड

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 272 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़/फरीदकोट। Punjab News: मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के सहायक इंजीनियर को ब्लैकमेल करने और उससे रिश्वत मांगने के आरोप में फरीदकोट (Faridkot) में तैनात PSPCL के लेखा अधिकारी (ए.ओ.) अमित सेतिया को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ (Harbhajan Singh ETO) ने बताया कि कर्मचारी अमित सेतिया, जो कि फरीदकोट में लेखा अधिकारी फील्ड के पद पर तैनात था, पीएसपीसीएल के सहायक इंजीनियर/उप मंडल अधिकारी को ब्लैकमेल कर रहा था और बिजली के अनाधिकृत प्रयोग संबंधी केस से उसको बाहर रखने के लिए उससे रिश्वत की मांग कर रहा था।

Power Minister Harbhajan Singh ETO
Power Minister Harbhajan Singh ETO

सहायक इंजीनियर से रिश्वत की मांग

मंत्री ने आगे बताया कि आरंभिक जांच के पश्चात उक्त अनियमताओं के लिए समंधित लेखा अधिकारी द्वारा की गई शिकायत और इसके साथ भेजी गई वीडियो क्लिप की जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि अमित सेतिया बिजली के अनधिकृत उपयोग से संबंधित मामले में सहायक इंजीनियर से रिश्वत की मांग कर रहा था।

मंत्री ने यह भी कहा कि प्रारंभिक जांच के आधार पर अमित सेतिया को निलंबित कर दिया गया है और पूरी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जो भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी भी पद पर क्यों न हो।

Punjab News: पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, इंजीनियर से रिश्वत मांगने वाले अफसर को किया सस्पैंड

VISA Hub और Kingdom Consultant भी निकले ठग

https://youtu.be/da-hI8pgV3o
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *