World Vegetarian Day 2023: विश्व शाकाहारी दिवस पर जानें शाकाहारी खाने के फायदे

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 480 शब्द|📅 30 Sep 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। World Vegetarian Day 2023: दुनियाभर में हर साल 1 अक्टूबर को विश्व शाकाहारी दिवस मनाया जाता है। यह दिन शाकाहारी भोजन को बढ़ावा देने के लिए सेलिब्रेट किया जाता है। शाकाहारी भोजन पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है। वेज डाइट फॉलो कर आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।

और इस दिन को मनाने का उद्देश्य वेज फूड्स के फायदों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए हमेशा शाकाहारी खाने की सलाह दी जाती है। आमतौर पर लोगों को लगता है कि मांसाहारी खाने की तुलना में शाकाहारी खाने स्वादिष्ट नहीं होते हैं।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

अच्छी सेहत के लिए शरीर को सभी पोषक तत्वों की जरूरत होती है, ऐसे में वेज फूड्स की मदद से ही शरीर में सभी विटामिंस की कमी को दूर कर सकते हैं। ताजे फल, सब्जियां और साबुत अनाज खाने से आप फिट रहेंगे। तो चलिए जानते हैं, शाकाहारी खाने के अनगिनत फायदे।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

गलत खानपान से हमारी सेहत प्रभावित होती है। इससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा रहता है। हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए शाकाहारी भोजन का सेवन करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दिल को स्वस्थ रखने के लिए फाइबर युक्त फूड्स यानी साबुत अनाज, नट्स, फलियां आदि का सेवन कर सकते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कंट्रोल कर आपके दिल की सुरक्षा करते हैं।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार

कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, वो वेज डाइट को फॉलो कर हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं। शाकाहारी भोजन में फैट्स, सोडियम की मात्रा कम होती है, जो रक्तचाप को सामान्य रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा वेज फूड्स में शामिल कई फल और सब्जियां पोटैशियम से भरपूर होती हैं, जो हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

जो लोग वेजीटेरियन होते हैं, उन्हें हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। दरअसल, दूध, पनीर, नट्स, टोफू, सोयाबीन और हरी सब्जियों में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। जिनके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं।

वेट लॉस में सहायक

अगर आप वजन कंट्रोल करना चाहते हैं, तो वेज डाइट को फॉलो करना जरूरी है। सादा खाना वजन को मेंटेन करने में मददगार है। नॉन-वेज फूड्स जैसे चिकन, मछली आदि में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। इन्हें खाने से वजन तेजी से बढ़ता है।

ब्लड शुगर का स्तर सामान्य रहता है

डायबिटीज के मरीजों को वेज डाइट फॉलो करना चाहिए। शुगर का स्तर सामान्य रखने के लिए साबुत अनाज, दालें, हरी सब्जियों को डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है।

SHO की सरकारी गाड़ी पर नागिन DANCE, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *