Oral Hygiene Awareness Month: क्या आप जानते है अच्छी ओरल हाइजीन से कम हो सकता है डिमेंशिया का खतरा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 442 शब्द|📅 05 Oct 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Oral Hygiene Awareness Month: हर साल अक्टूबर को ओरल हाइजन अवेयरनेस मंथ मनाया जाता है। इस महीने में डेंटल हाइजीन, दांतों के रेगुलर चेकअप के महत्व को बताने और लोगों में इस बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। ओरल हाइजीन का असर आपकी जनरल हेल्थ पर तो पड़ता ही है। साथ ही एक स्टडी के अनुसार डिमेंशिया का रिश्ता आपके ओरल हेल्थ से जुड़ा है।

लोग अक्सर ही अपनी ओरल हेल्थ का ख्याल नहीं रखते, क्योंकि उन्हें इसके महत्व के बारे में पता ही नहीं होता। खराब ओरल हेल्थ का असर पूरे शरीर पर हो सकता है। इसलिए डेंटल हाइजीन के बारे में जागरूक होना बेहद जरूरी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

एक स्टडी के अनुसार आप खराब ओरल हाइजीन के कारण डिमेंशिया के शिकार हो सकते हैं। इस स्टडी में यह पाया गया कि वे लोग जिन्हें कोई पेरियोडोंटोल बीमारी हो, 8-14 दांत कम हो, दांतों में सड़न हो, उन्हें डिमेंशिया होने की संभावना अधिक होती है।

वे लोग जिनकी ओरल हेल्थ अच्छी होती है, उनमें डिमेंशिया होने का खतरा कम होता है। इस कारण से ओरल हाइजीन का ख्याल रखना और भी जरूरी हो जाता है। आइए जानते हैं कि कैसे रख सकते हैं आप अपने मुंह का ख्याल।

कैसे रखें ओरल हेल्थ का ख्याल

  • रोज दिन में दो बार ब्रश करें। सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले जरूर ब्रश करें।
  • रोज ब्रश के साथ-साथ डेंटल फ्लॉस का इस्तेमाल करें। इससे आपके दांतो के बीच फंसे खाने के टुकड़े साफ हो जाते हैं और मुंह में पनप रहे बैक्टिरिया भी साफ हो जाते हैं।
  • हर तीन महीने पर अपना ब्रश बदलें, ताकि आपके दांत अच्छे से साफ हो सकें। इससे पहले भी अगर आपके ब्रश के ब्रिसल्स खराब हो, तो नए ब्रश का इस्तेमाल करें।
  • रेगुलर तौर पर अपने डेंटिस्ट से मिलकर अपने दांतों और मसूड़ोंं का चेकअप कराएं।
ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR
  • अधिक मीठी चीजें या कार्बोनेटेड ड्रिंक का सेवन न करें।
  • तंबाकू, शराब, सिगरेट का सेवन न करें। इससे मुंह के कैंसर हो सकता है।
  • माउथ वॉश का इस्तेमाल करें, जिससे बैड ब्रेथ की समस्या न हो।
  • दांतों के साथ अपनी जीभ को भी रोज साफ करें। जीभ पर भी कीटाणु रहते हैं, जो आपकी ओरल हाइजीन के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं।
  • अपनी डाइट में ऐसे फूड आइटम्स को शामिल करें, जिन्हें चबाने से आपके जबड़ो की एक्सरसाइज हो सके। जैसे कच्चे गाजर खाने से आपके जॉ एक्टिव रहते हैं।

SHO की शेरनी बन गई भीगी बिल्ली, देखो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *